Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ज्वालामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Updated on Tuesday, April 21, 2026 14:23 PM IST

कांगड़ा जिला स्थित प्रसिद्ध माता ज्वालामुखी मंदिर में आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने माँ ज्वाला जी के चरणों में समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण और उन्नति का आशीर्वाद भी मांगा।

मंदिर परिसर में स्थानीय विधायक संजय रत्न ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। ज्वालामुखी पहुंचने के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं और मीडिया से बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। पार्किंग की व्यवस्था के साथ-साथ सभी धार्मिक स्थलों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है, जिससे इसे पर्यटन राजधानी के रूप में पहचान मिल सके। इससे स्थानीय लोगों की आय में भी वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे देश-विदेश के पर्यटक आकर्षित होंगे। पर्यटन को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने के लिए हेलिपैड, रोपवे, वाटर स्पोर्ट्स, एयरो स्पोर्ट्स और धार्मिक पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पोंग डैम में जल्द ही वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू की जाएंगी। इसके अलावा कांगड़ा के देहरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर और जिला कांगड़ा में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप गोल्फ कोर्स विकसित करने की योजना पर भी सरकार विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज धर्मपत्नी के साथ 51 शक्तिपीठों में से एक माँ ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन कर हिमाचल प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। माँ के आशीर्वाद से सभी प्रदेशवासियों का जीवन खुशहाल हो, यही कामना है। जय माँ ज्वाला जी।”

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X