Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | राज्यपाल ने ‘मातृवंदना’ पत्रिका का विशेषांक और कैलेंडर जारी किया

Updated on Tuesday, April 14, 2026 16:48 PM IST

राज्यपाल ने ‘मातृवंदना’ पत्रिका का विशेषांक और कैलेंडर जारी किया
नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान, समाज निर्माण के लिए पांच संकल्प अपनाने पर जोर
शिमला, 14 अप्रैल। - Kavinder Gupta ने मंगलवार सायं शिमला के Gaiety Theatre में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ‘मातृवंदना’ संस्थान की मासिक पत्रिका ‘मातृवंदना’ के विशेषांक ‘पंच संकल्प से समाज परिवर्तन’ और कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रिका की ऑनलाइन सदस्यता आवेदन प्रक्रिया का भी शुभारंभ किया।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में समाज को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से पांच महत्वपूर्ण संकल्प अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहना, अच्छे संस्कारों और नैतिक मूल्यों को अपनाना, जीवन में ईमानदारी बनाए रखना, समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना और देश के प्रति सम्मान व समर्पण की भावना रखना—ये सभी सकारात्मक परिवर्तन के आधार हैं।

उन्होंने प्रदेश में बढ़ती नशे की समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे एक गंभीर सामाजिक चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि अवैध नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। युवा पीढ़ी को इस बुराई से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

राज्यपाल ने हिमाचल को ‘देवभूमि’ बताते हुए इसकी समृद्ध संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक विरासत की सराहना की। उन्होंने कहा कि यही विरासत लोगों को एकजुट रहने और कठिन परिस्थितियों में भी समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और दैनिक जीवन में अनुशासन, सेवा व सहयोग जैसे मूल्यों को अपनाने की अपील की।

उन्होंने ‘मातृवंदना’ संस्थान को पत्रिका के नियमित प्रकाशन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसी पहलें समाज में सकारात्मक विचारों के प्रसार का सशक्त माध्यम हैं। पत्रिकाएं न केवल ज्ञान का स्रोत होती हैं, बल्कि सामाजिक मूल्यों को दिशा देने और युवाओं को अपनी संस्कृति व इतिहास से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाती हैं।
इससे पूर्व, राज्यपाल ने पत्रिका के पूर्व संस्थापक संपादक एवं प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान Dr. Dayanand Sharma को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। पत्रिका के संपादक Dr. Karam Singh ने पत्रिका के इतिहास और प्रकाशन यात्रा पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता Prem Kumar ने भारतीय संस्कृति की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए बताया कि ‘मातृवंदना’ पत्रिका आज प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों सहित 11 हजार से अधिक गांवों तक पहुंचकर समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ रही है।

इस अवसर पर साई इटरनल फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य Raj Kumar Verma, मातृवंदना संस्थान के अध्यक्ष Dr. Umesh Maudgil सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X