Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

ऊना | ऊना में गरजे मुख्यमंत्री, भाजपा को बताया “हिमाचल विरोधी

Updated on Sunday, April 12, 2026 18:21 PM IST

Sukhvinder Singh Sukhu ने रविवार को ऊना में आयोजित प्रेस-वार्ता में भाजपा पर तीखा हमला बोला और उसे “हिमाचल विरोधी” करार दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) और आपदा राहत जैसे अहम मुद्दों पर भाजपा को जनता को बताना चाहिए कि वह राज्य सरकार के साथ केंद्र के सामने मजबूती से क्यों नहीं खड़ी हुई।

मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि जब प्रदेश अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा था, तब भाजपा नेता प्रधानमंत्री से मिलने सरकार के साथ क्यों नहीं गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश पर 76,633 करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ा और चुनावी समय में लगभग 5 हजार करोड़ रुपये की “रेवड़ियां” बांटकर वित्तीय अनुशासन को कमजोर किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र से अधिक संसाधन मिलने के बावजूद उनका सही उपयोग नहीं हुआ और प्रदेश की संपदा को सस्ते दामों पर बेचा गया।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार को पांच वर्षों में केंद्र से वर्तमान सरकार की तुलना में करीब 60 हजार करोड़ रुपये अधिक मिले, लेकिन उस राशि का दुरुपयोग हुआ। “अगर उस धन का सही इस्तेमाल होता तो आज हिमाचल कर्ज मुक्त होता,” उन्होंने कहा।

सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 40 महीनों में “व्यवस्था परिवर्तन” के तहत कई नीतिगत सुधार किए गए हैं। उन्होंने भाजपा पर सोशल मीडिया के जरिए सत्ता हासिल करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब सच्चाई समझ चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एक लाख गरीब परिवारों की महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सहायता, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 59 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को पेंशन दे रही है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गेहूं, मक्की और हल्दी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है।

शिक्षा के क्षेत्र में सुधार का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि पहले हिमाचल 21वें स्थान पर था, जो अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। सरकारी स्कूलों में CBSE पैटर्न लागू किया गया है। औद्योगिक विकास के तहत ऊना में बल्क ड्रग पार्क परियोजना को “गेम चेंजर” बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।

ऊर्जा क्षेत्र में प्रगति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पेखूबेला में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है और ऊना को सौर ऊर्जा हब बनाने की दिशा में काम हो रहा है।

आपदा प्रबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2023 और 2025 की आपदाओं के दौरान राज्य सरकार ने अपने स्तर पर ऐतिहासिक राहत पैकेज दिए, लेकिन भाजपा नेताओं ने केंद्र से मदद दिलाने के लिए कोई पहल नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये की राहत राशि का प्रदेश अब तक इंतजार कर रहा है।

अंत में मुख्यमंत्री ने भाजपा में आंतरिक गुटबाजी का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष Jai Ram Thakur पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है और जय राम ठाकुर अपनी कुर्सी बचाने के दबाव में लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री Mukesh Agnihotri सहित कई विधायक और कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X