Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

ज्वालामुखी | गुम्मर में डे बोर्डिंग स्कूल खोला जायेगा, संजय रतन

Updated on Tuesday, February 07, 2023 19:04 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मर का सालाना समारोह- प्रिंस स्टूडियो

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मर का सालाना समारोह

ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में अपने संबोधन में कहा कि सरकार की ओर से हर चुनाव क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल खोले जाने हैं। उसके लिये ज्वालामुखी में गुम्मर में इसे खोलने की संभावना तलाशी जायेगी।

अगर यहां स्थानीय पाठशाला के पास सौ कनाल भूमि उपलब्ध होती है। तो गुम्मर में डे बोर्डिंग स्कूल खोला जा सकता है। इस आधुनिक स्कूल के लिए दूसरा विकल्प फकलोह और बस्दी कोहाला के बीच भी है।

फोटो -प्रिंस स्टूडियो


संजय रतन ने कहा कि उनका सपना रहा है कि ज्वालामुखी में बेहतरीन शैक्षणिक ढांचा उपलब्ध हो। इसी के तहत पिछले कार्यकाल के दौरान ज्वालामुखी में तीन डिग्री कालेज खोले गये थे। लेकिन भाजपा राज में सारा विकास ठप्प होकर रह गया। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी में करीब 25 सिनियर सैकेंडरी स्कूल हैं। आने वाले समय हर स्कूल में सारी सुविधायें उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों का सम्पूर्ण विकास होना चाहिए, जिसमें ज्ञान के साथ-साथ जीवन की मुश्किल चुनौतियों का सामना करना भी सिखाना चाहिए जिसे  सुनिश्चित बनाना अध्यापकों की जिम्मेवारी है।
संजय रतन ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर भी वह जोर देंगे। जल्द ही ज्वालामुखी सिविल अस्पताल का नया भवन बनकर तैयार हो जायेगा। हालांकि भाजपा शासनकाल में इसके निर्माण में रोड़े अटकाए गये। लेकिन प्रदेश हाईकोर्ट के दखल के बाद अब भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।


उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी के लोगों ने चुनावों में मत के रूप में उन्हें जो आशीर्वाद दिया है, उसके के लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह लोगों के विश्वास पर खरा उतरते हुए ज्वालामुखी के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि इलाके की सभी प्रमुख मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति , पंजाबी व पहाडी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। उन्होंने स्कूल में नया टॉयलेट ब्लाक बनाने के लिये चार रूपये मंजूर किये व अपनी ऐच्छिक निधि से छात्रों को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल सुनील कुमार द्वारा रखी गईं मांगों को सहानुभूति पूर्वक पूरा करने का भरोसा दिया।

इससे पहले स्कूल प्रिंसिपल सुनील कुमार ने सालाना रिपोर्ट पढी।
इस अवसर पर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष दीपक चौहान , पंचायत प्रधान शिमला देवी , नगर परिषद ज्वालामुखी अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ,  युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज शर्मा , पूर्व बीडीसी राम कृष्ण गोगी , कांग्रेस नेता अश्विनी शर्मा , सुरेंद्र काकू , ज्ञानेशवर शर्मा, सद्दीक मोहम्मद, कैप्टन रंगी राम व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।   

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X