Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

हमीरपुर | आम लोगों की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- इंद्र दत्त लखनपाल

Updated on Monday, February 06, 2023 22:04 PM IST

विधायक ने ग्राम पंचायत झंझियानी के गांव कमलेहड़ी में सुनीं जनसमस्याएं
बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार को ग्राम पंचायत झंझियानी के गांव कमलेहड़ी में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और आम आदमी की सरकार है। उन्होंने कहा कि वह लगातार बड़सर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं और जनसमस्याओं की सुनवाई कर रहे हैं।
इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को विकासात्मक योजनाओं का खाका तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं और इनमें से कई योजनाओं के संबंध में विधायक प्राथमिकता की बैठक में भी चर्चा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आगामी बजट में इन योजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़सर में मिनी सचिवालय का कार्य युद्धस्तर पर करवाया जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों को एक ही छत के नीचे कई सरकारी विभागों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल सहित क्षेत्र की कई अन्य बड़ी योजनाओं पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक ने गांववासियों की कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया और अन्य समस्याओं के निपटारे के लिए भी अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इससे पहले कमलेहड़ी में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण चंद, ग्राम पंचायत झंझियानी की प्रधान अंजना शर्मा, ममता कुमारी, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष राधा देवी, कांग्रेस नेता संसार चंद पटियाल, अश्विनी शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी राजीव पटियाल, जगदीश ठाकुर, क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
 
 
 
Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X