Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | मोदी सरकार में विकास का स्वर्णिम दशक”—अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान

Updated on Tuesday, April 07, 2026 12:06 PM IST

कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले—भाजपा ने विश्व मंच पर बढ़ाया भारत का सम्मान, हर क्षेत्र में हुआ अभूतपूर्व विकास

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में अभूतपूर्व विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसने हमेशा देशहित से ऊपर राजनीति को रखा।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया, जबकि भाजपा सरकार ने “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया है।

उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 55 करोड़ से अधिक लोगों को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया है। साथ ही अब 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी इस योजना में शामिल कर सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत किया गया है।

आर्थिक मोर्चे पर सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि 2014 से 2026 तक भारत ने औसतन 6.5% की जीडीपी वृद्धि दर बनाए रखी है। महंगाई दर भी अधिकांश समय भारतीय रिजर्व बैंक के 2-6% के लक्ष्य के भीतर नियंत्रित रही, जो मजबूत आर्थिक प्रबंधन को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2014 में लगभग 304 अरब डॉलर से बढ़कर 700 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इसी अवधि में 667 अरब डॉलर से अधिक का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) आया, जो वैश्विक निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 2014 के लगभग 91,000 किमी से बढ़कर 1.45 लाख किमी से अधिक हो गई है। हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 150 से 180 के बीच पहुंच गई है और मेट्रो नेटवर्क 5 शहरों से बढ़कर 20 से अधिक शहरों तक फैल चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने गरीब, किसान और मध्यम वर्ग के जीवन स्तर में ऐतिहासिक सुधार किया है।

अंत में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां भाजपा ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी है, वहीं कांग्रेस ने भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और भ्रम की राजनीति की है। उन्होंने दोहराया कि भाजपा का संकल्प भारत को विश्व की अग्रणी शक्ति बनाना है और यह विकास यात्रा लगातार जारी रहेगी।

 

 

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X