Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

कुल्लू | कुल्लू में दर्दनाक हादसा: NH-305 पर खाई में गिरी पर्यटकों से भरी ट्रैवलर, 4 की मौत, कई घायल

Updated on Sunday, April 05, 2026 07:33 AM IST

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नेशनल हाईवे-305 पर शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घीयागी से करीब दो किलोमीटर पीछे सोझा की ओर भ्रागे जान नामक स्थान पर पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार सैलानियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 15 पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में कुल 22 पर्यटक सवार थे और ट्रैवलर जलोड़ी दर्रा से जीभी की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई (नाले) में गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई। घायलों को तुरंत निकालकर बंजार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन द्वारा लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया गया और स्थानीय लोगों के सहयोग से कई घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

इस दर्दनाक घटना पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Jai Ram Thakur ने अपने संदेश में कहा कि बंजार के पास हुआ यह हादसा अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए प्रशासन से पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री Anurag Singh Thakur ने भी इस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जीभी-सोझा मार्ग पर हुई यह भीषण दुर्घटना अत्यंत कष्टदायक है और इससे उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की कामना की, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

फिलहाल प्रशासन हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटा है, जबकि पूरे क्षेत्र में इस घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X