देहरा, 18 मार्च: Himachal Pradesh में चलाए जा रहे “नशा मुक्त हिमाचल अभियान” के तहत पुलिस जिला देहरा द्वारा नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। जिला पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2026 में जनवरी से मार्च तक कुल 19 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 51.18 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, 1.86 किलोग्राम चरस, 1.603 किलोग्राम चूरा/सुल्फा तथा 20 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर किसी की जिंदगी बचाई जा सके।