ज्वालामुखी, 17 मार्च। Freedom Fighetr Pandit Sushil Rattan राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्वालामुखी में 26वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 22 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम कॉलेज परिसर में आयोजित होगा, जिसमें विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संजय रतन (विधायक, ज्वालामुखी) शिरकत करेंगे, जबकि सम्मानित अतिथि के रूप में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा (निदेशक, उच्च शिक्षा हिमाचल प्रदेश) उपस्थित रहेंगे।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार, दोनों अतिथि अपनी गरिमामयी उपस्थिति में मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान करेंगे और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की संभावना है।
महाविद्यालय परिवार ने अभिभावकों, पूर्व छात्रों और क्षेत्रवासियों से समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।