Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | बिशप कॉटन स्कूल, शिमला के एथलेटिक्स स्टेडियम में महिलाओं के लिए दौड़

Updated on Sunday, March 08, 2026 17:45 PM IST

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर बिशप कॉटन स्कूल, शिमला के एथलेटिक्स स्टेडियम में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था मेरा युवा भारत, शिमला द्वारा फिट इंडिया, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा सेवा विभाग के सहयोग से दिनांक 08 मार्च 2026 को “महिलाओं के लिए दौड़” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

यह आयोजन ASMITA (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो खेलो इंडिया महिला लीग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों की खेलों में भागीदारी को बढ़ावा देना, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करना है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किशोरियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्गों — अंडर-13 वर्ष, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग — में आयोजित की गईं। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गीतांजली ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक एवं स्टाफ ऑफिसर, साउदर्न रेंज उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए महिलाओं और युवतियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा फिट और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मैथ्यू जॉन, प्रधानाध्यापक, बिशप कॉटन स्कूल, शिमला, श्री परवीन धर्मा, प्रशासनिक अधिकारी, बिशप कॉटन स्कूल, शिमला तथा श्री गुरप्रीत सिंह, खेल निदेशक, बिशप कॉटन स्कूल, शिमला उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त श्री अनुराग वर्मा, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी (मुख्यालय), युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X