बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के राज्य महासचिव सुरेश चन्देल ने बताया कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ खंड घुमारवीं के प्रधान संजीव शर्मा स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अपनी 35 वर्ष की स्वास्थ्य विभाग में सेवा देने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरलोग खंड घुमारवीं से सेवानिवृत्त हुए।
संजीव शर्मा की सेवानिवृति पर स्वास्थ्य खंड घुमारवीं महासंघ की कार्यकारणी व खंड के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्हें सेवानिवृति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। चन्देल ने बताया कि संजीव शर्मा लगभग 10 वर्षों से खंड घुमारवीं बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के प्रधान थे और उनके नेतृत्व में कर्मचारियों की बहुत सी समस्याओं का समाधान हुआ है यह बहुत ही कर्मठ ईमानदार और जुझारू कर्मचारी नेता थे इनके सेवा निवृत्त होने से महासंघ को बहुत कमी होगी जिसकी भरपाई करना बहुत मुश्किल है।
इस अवसर पर महासंघ खंड घुमारवीं की महासचिव मधुबाला, उपप्रधान सोनिका कपूर , कार्यकारणी सदस्य मंजू बाला, मंजुला शर्मा, बिमला देवी, रीना देवी,विद्या देवी, बंदना देवी, बिमला देवी , उर्मिला शर्मा, बिमला देवी,सुमन कुमारी, तथा लगभग 80 कर्मचारी व आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी।