Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

हमीरपुर | 5 से 8 मार्च तक मनाया जाएगा सुजानपुर का राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव

Updated on Friday, February 03, 2023 15:12 PM IST

जिला और उपमंडल प्रशासन ने शुरू की तैयारियां, डीसी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
हमीरपुर 03 फरवरी। जिले की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव इस बार 5 मार्च से 8 मार्च तक मनाया जाएगा। जिला और उपमंडल प्रशासन ने इसकी तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने शुक्रवार को यहां हमीर भवन में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके होली उत्सव की तैयारियां की समीक्षा की। बैठक में मेला स्थल पर किए जाने वाले विभिन्न प्रबंधों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।


उपायुक्त ने बताया कि उत्सव के सफल एवं सुनियोजित आयोजन के लिए एसडीएम सुजानपुर को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि एएसपी हमीरपुर मेला पुलिस अधिकारी होंगे। इसके अलावा विभिन्न प्रबंधों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए उप समितियों का गठन किया जा रहा है। देबश्वेता बनिक ने बताया कि उत्सव के दौरान विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे इन प्रदर्शनियों में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं फ्लैगशिप कार्यक्रमों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित करें, ताकि ये योजनाएं एवं कार्यक्रम आम लोगों तक पहुंच सकें और वे इनका भरपूर लाभ उठा सकें।


उपायुक्त ने कहा कि मेला स्थल पर बिजली, पानी, शौचालय, सफाई, लाइटिंग, सजावट और अन्य सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग और नगर परिषद सुजानपुर के अधिकारी-कर्मचारी अभी से ही कार्य आरंभ कर दें। उन्होंने कहा कि मेला स्थल पर व्यापारियों के लिए आवंटित किए जाने वाले स्थान, मंच से संबंधित सुविधाओं, मैस, साउंड सिस्टम और अन्य प्रबंधों से संबंधित टेंडर प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताएं इसी माह पूरी हो जानी चाहिए। उत्सव के दौरान अतिरिक्त बसों के प्रावधान, स्मारिका के प्रकाशन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक में एडीसी जितेंद्र सांजटा, एसडीएम सुजानपुर डॉ. हरीश गज्जू, एसडीएम हमीरपुर मनीष कुमार सोनी, सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा और अन्य अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

 

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X