Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान • शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया • उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की • 18 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 18 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथियां • दैनिक राशिफल: 18 अक्टूबर 2026, रविवार • राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

हिमाचल

More News

शिमला | भारत–यूरोपीय संघ FTA से निर्यात, रोजगार और विकसित भारत@2047 के संकल्प को नई गति मिलेगी : सुरेश कश्यप

Updated on Tuesday, January 27, 2026 20:03 PM IST

“मदर ऑफ ऑल डील्स” भारत की आर्थिक शक्ति का वैश्विक उद्घोष, मोदी नेतृत्व में ऐतिहासिक उपलब्धि : सुरेश कश्यप

भारत–यूरोपीय संघ FTA से निर्यात, रोजगार और विकसित भारत@2047 के संकल्प को नई गति मिलेगी

शिमला। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के सफल निष्कर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह समझौता भारत की आर्थिक यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। उन्होंने इसे “Mother of All Deals” बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत को विश्व के सबसे बड़े रणनीतिक आर्थिक साझेदारों की पंक्ति में खड़ा कर दिया है।

सांसद कश्यप ने कहा कि विश्व की चौथी और दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच यह आधुनिक, नियम-आधारित व्यापार साझेदारी भारत@2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूत करेगी। लगभग 24 ट्रिलियन डॉलर के संयुक्त बाजार के साथ यह समझौता भारत और यूरोप के करीब 2 अरब लोगों के लिए अभूतपूर्व अवसरों का द्वार खोलेगा।

उन्होंने बताया कि इस समझौते से भारत को यूरोपीय बाजारों में 99% से अधिक निर्यात मूल्य पर अभूतपूर्व बाजार पहुंच मिलेगी। विशेष रूप से कपड़ा, चमड़ा, फुटवियर, चाय, कॉफी, मसाले, खेल सामग्री, खिलौने, रत्न एवं आभूषण तथा समुद्री उत्पाद जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों में शुल्क समाप्त होने से भारत की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और लाखों रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

सुरेश कश्यप ने कहा कि यह समझौता भारतीय MSMEs के लिए भी अत्यंत लाभकारी है, जिससे वे यूरोपीय वैल्यू चेन में शामिल होकर दीर्घकालिक निवेश और व्यापार विस्तार कर सकेंगे। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के लिए भी यह समझौता किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अब वैश्विक मंच पर अपने हितों की रक्षा करते हुए व्यापार के नए मानक स्थापित किए हैं। यह समझौता न केवल आर्थिक, बल्कि रणनीतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है और भारत–यूरोप संबंधों को पारंपरिक दायरे से निकालकर आधुनिक, बहुआयामी साझेदारी में परिवर्तित करेगा।

अंत में सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता, मजबूत नेतृत्व और केंद्र सरकार की निरंतर सक्रिय कूटनीति का परिणाम है। यह समझौता भारत को वैश्विक व्यापार का प्रमुख केंद्र बनाने और विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिमला : पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

कांसा चौक : शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

केलांग : उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

X