Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | 77वें गणतंत्र दिवस पर समस्त देशवासियों व हिमाचलवासियों को शत-शत शुभकामनाएं : डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Monday, January 26, 2026 10:12 AM IST

77वें गणतंत्र दिवस पर समस्त देशवासियों व हिमाचलवासियों को शत-शत शुभकामनाएं : डॉ. राजीव बिंदल

भारत विश्व की चौथी आर्थिक महाशक्ति बना, विकसित भारत के संकल्प की दिशा में तेज़ी से अग्रसर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समस्त भारतवासियों एवं हिमाचल प्रदेश के सभी भाई-बहनों को शत-शत बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमारे देश के विकास की नई गाथा लिखे और हमारा लोकतंत्र निरंतर मजबूत हो, यही कामना है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि भारत का यह गणतंत्र लाखों-लाखों बलिदानों का परिणाम है। हजारों वर्षों तक भारतवासियों ने निरंतर संघर्ष कर स्वतंत्रता प्राप्त की। अनेक वीर सपूतों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे चूमे, आजीवन कारावास काटा और असंख्य यातनाएं सहन कीं, तब जाकर भारत स्वतंत्र हुआ।

उन्होंने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित सभी विद्वानजनों ने भारत को लोकतंत्र का मजबूत आधार प्रदान किया। हम उन सभी महान पुरुषों के चरणों में नमन करते हैं जिन्होंने संविधान की रचना कर देश को एक सशक्त गणराज्य बनाया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत का लोकतंत्र विश्व में सबसे मजबूत लोकतंत्रों में से एक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेज़ी से विकास कर रहा है। वर्ष 2014 में भारत आर्थिक दृष्टि से 10वें-11वें स्थान पर था, जबकि आज 2026 में भारत विश्व की चौथी आर्थिक महाशक्ति बन चुका है और शीघ्र ही तीसरी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प देशवासियों को दिया है और राष्ट्र उस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। देश अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष देश ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष को मना रहा है। वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हजारों बलिदानियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर किए। आज देशभक्ति के उसी जज्बे को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। साथ ही गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान के 350वें वर्ष को भी स्मरण करते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प मजबूत हो रहा है।

डॉ. बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि और वीरभूमि हिमाचल के पास प्रकृति की अपार संपदा है। हिमाचल के मेहनतकश लोग, किसान, युवा, महिलाएं और कर्मचारी मिलकर प्रदेश को विकास के नए पायदान तक पहुंचाएंगे। हिमाचल के वीर सैनिक सीमाओं पर निरंतर बलिदान देकर देश की रक्षा कर रहे हैं।
अंत में डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पर्व हिमाचल को विकास की नई दिशा प्रदान करे और प्रदेश का प्रत्येक वर्ग समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़े। उन्होंने पुनः सभी प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X