Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की बहनों के साथ किया भद्दा मजाक, ₹1500 की घोषणा केवल छलावा : डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Sunday, January 25, 2026 16:29 PM IST

कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की बहनों के साथ किया भद्दा मजाक, ₹1500 की घोषणा केवल छलावा : डॉ. राजीव बिंदल

गुरु रविदास धर्मशाला में बूथ कार्यकर्ताओं संग ‘मन की बात’ सुनी, हिमाचल दिवस व मतदाता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

नाहन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संत शिरोमणी गुरु रविदास जी महाराज के चरणों में नमन करने के उपरान्त नाहन विधानसभा क्षेत्र की गुरु रविदास धर्मशाला में बूथ संख्या 52 के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।
इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश व देश के समसामयिक विषयों पर विस्तृत प्रतिक्रिया दी।

₹1500 के नाम पर बहनों का अपमान, मुख्यमंत्री मंचों से कर रहे हैं मजाक : डॉ. बिंदल

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल दिवस के पावन अवसर पर अत्यंत दुःख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल की माताओं-बहनों-बेटियों के साथ मजाक की भूमिका में खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अक्टूबर-नवंबर 2022 में घोषणा की थी कि सरकार बनते ही दिसंबर महीने में हर बहन को ₹1500 दिए जाएंगे। आज सरकार का चौथा वर्ष प्रारंभ हो गया है, लेकिन बहनों को फूटी कौड़ी तक नहीं मिली।

अब फिर से मंचों पर हाथ खड़े करवा कर कहा जा रहा है कि “जिसको ₹1500 चाहिए वह हाथ उठाए, फॉर्म भरे।” यह हिमाचल की बहनों के साथ एक भद्दा और शर्मनाक मजाक है। डॉ. बिंदल ने पूछा कि 2022 में भरवाए गए लाखों फॉर्म आखिर किस रद्दी की टोकरी में डाल दिए गए? प्रदेश की जनता इसका जवाब चाहती है।

हिमाचल दिवस पर छल और झूठ दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा करेगी कड़ी निंदा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल दिवस जैसे गौरवशाली दिन की पूर्व संध्या पर इस प्रकार की घोषणाएं करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हर दिन नई घोषणा कर बेरोजगार युवाओं को ठग रही है और माताओं-बहनों का अपमान कर रही है। यह प्रदेश की जनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी।
भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की इस नीति की कड़े शब्दों में निंदा करती है।

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को शत-शत बधाई : डॉ. राजीव बिंदल

डॉ. बिंदल ने कहा कि आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण है जब हिमाचल प्रदेश को वर्ष 1971 में पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने कृषि, बागवानी, पशुपालन, इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में निरंतर विकास किया है और प्रदेश में अपार संभावनाएं विद्यमान हैं।
उन्होंने पुनः समस्त प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मतदाता दिवस लोकतंत्र की आत्मा, नए मतदाताओं को शुभकामनाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज मतदाता दिवस भी है। लोकतंत्र का आधार मतदाता है और मताधिकार का उपयोग राष्ट्रहित में, सोच-समझकर और राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टियों के लिए करना आवश्यक है।
उन्होंने विशेष रूप से 18 वर्ष से ऊपर के नव मतदाताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रेरणादायी, पर्यावरण व संस्कृति के संरक्षण का संदेश : डॉ. बिंदल

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश को पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विषयों के प्रचार और सामाजिक सामूहिकता के रूप में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम करोड़ों लोगों को एक सूत्र में जोड़ने का माध्यम बन चुका है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पावन पर्व है। उन्होंने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X