कथोग के दिव्यांश धीमान ने राज्य स्तरीय विद्यार्थी विज्ञान मंथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करके कथोग का नाम पूरे हिमाचल में रोशन किया।इस प्रतियोगिता मे विभिन्न जिलों से चयनित 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया।दिव्यांश धीमान दसवीं कक्षा में पढ़ता है और वो पढ़ाई में भी काफी होशियार है।
विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ाने के लिए विभा तथा एन सी आर टी मिलकर प्रतिवर्ष ये प्रतियोगिता करवाते है। डी ए वी भरौली में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यार्थी विज्ञान मंथन कार्यक्रम में दियांश धीमान ने प्रथम स्थान हासिल किया अब वो नेशनल कैंप में भाग लेगा।ये दूसरा अवसर है जब दिव्यांश विद्यार्थी विज्ञान मंथन के नेशनल कैंप में भाग लेगा।इससे पहले वो आई आई टी वाराणसी में राष्ट्रीय स्तरीय विद्यार्थी विज्ञान मंथन में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुका है।दिव्यांश की विज्ञान में गहरी रुचि है। दिव्यांश ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों को दिया है।