Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | संजय रत्न ने किया राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

Updated on Wednesday, January 14, 2026 04:48 AM IST

संजय रत्न ने किया राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

प्रागपुर (देहरा), 13 जनवरी: विधायक संजय रत्न ने आज धरोहर गांव प्रागपुर में आयोजित राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्या का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। इस दौरान कांग्रेस नेता सुरिन्द्र मनकोटिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शुभारंभ के उपरांत उन्होंने कहा कि लोहड़ी का पर्व आपसी स्नेह, मिल-जुलकर उत्सव मनाने और भाईचारे का अनूठा प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत त्योहारों का देश है और यहाँ हर अवसर को उत्सव के रूप में मनाने की परंपरा है, यही कारण है कि भारतीय संस्कृति पूरे विश्व में सबसे जीवंत और हमारा समाज समरस है।

संजय रत्न ने कहा कि प्रागपुर जैसे ऐतिहासिक धरोहर गांव में राज्य स्तरीय लोहड़ी मेला हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है। उन्होंने स्थानीय निवासियों को पर्व की बधाई देते हुए आह्वान किया कि मेलों के माध्यम से सामाजिक एकता और समरसता को और सुदृढ़ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में राज्य की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और मेलों के भव्य आयोजन सुनिश्चित करने हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक ने इस बात पर विशेष बल दिया कि वर्तमान सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में लाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला को प्रदेश की 'पर्यटन राजधानी' के रूप में विकसित करने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि हमारी स्थानीय कला और संस्कृति को भी विश्व स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण रोहित वोहरा
की प्रस्तुतियां रहीं, जिन पर दर्शक खूब झूमे । कार्यक्रम में मोहित गर्ग और सौरभ शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और समां बांधा।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X