Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

नादौन | जोल सप्पड़ की 3 पेयजल योजनाओं के लिए बनेगा ट्रीटमेंट प्लांट : मुकेश अग्निहोत्री

Updated on Wednesday, February 01, 2023 16:56 PM IST

प्रदेश भर में पेयजल योजनाओं के आसपास खनन पर दर्ज होगी एफआईआर
उपमुख्यमंत्री ने डायरिया प्रभावित क्षेत्र की पेयजल योजनाओं का किया निरीक्षण
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि नादौन विधानसभा क्षेत्र के जोल सप्पड़ क्षेत्र की तीन पेयजल योजनाओं के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए तुरंत प्रभाव से एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा रही है तथा अधिकारियों को एक हफ्ते में टेंडर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को यहां सलासी स्थित जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में प्रशासनिक अधिकारियों, जल शक्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक तथा कुनाह खड्ड में जोल सप्पड़ क्षेत्र की पेयजल योजनाओं के निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में पेयजल योजनाओं के आसपास अवैध खनन पर शिकंजा कसा जाएगा। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को ऐसे मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध खनन के बावजूद एफआईआर दर्ज न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जोल सप्पड़ की पेयजल योजनाएं भी खनन से प्रभावित हुई हैं। इसको देखते हुए प्रदेश भर की पेयजल योजनाओं के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर घर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। जोल सप्पड़ क्षेत्र में डायरिया फैलने के मामले में जल शक्ति विभाग बहुत ही कड़े कदम उठाने जा रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की सभी पेयजल योजनाओं के स्रोतों की जांच के लिए टास्क फोर्स बनाई जाएगी।
जिला हमीरपुर में पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं की चर्चा करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नादौन क्षेत्र के लिए लगभग 156 करोड़ रुपये की सिंचाई योजना का कार्य 31 मार्च से पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने बताया कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक बहुत बड़ी योजना के टेंडर दोबारा करवाए जाएंगे, जिससे विभाग को लगभग 50 करोड़ रुपये की बचत होगी। उन्होंने बताया कि लगभग 131 करोड़ रुपये की इस योजना के लिए ब्यास नदी के बजाय अब सतलुज से पानी उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जिला हमीरपुर की पेयजल योजनाओं के लिए 71 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें से लगभग आधी राशि खर्च की जा चुकी है। मिशन के अंतर्गत शेष सभी कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, कांग्रेस के पदाधिकारी और जिला के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X