Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

नादौन | मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 5 और 6 फरवरी को नादौन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे

Updated on Wednesday, February 01, 2023 15:26 PM IST

सुनील शर्मा बिट्टू ने नादौन में की मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मंगलवार शाम को नादौन के बीडीसी हॉल में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों, नगर पंचायत और पंचायतीराज संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री संभवत: 5 और 6 फरवरी को नादौन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद उनका अपने विधानसभा क्षेत्र का पहला दौरा होगा। इस दौरान वह क्षेत्रवासियों से रूबरू होंगे तथा जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सुनील शर्मा ने कहा कि नादौन विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार जोल सप्पड़ में मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। जोल सप्पड़ के बाद रंगस, भूंपल, दंगड़ी और कई अन्य स्थानों पर भी लोग उनका अभिनंदन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री के काफिले की मूवमेंट और आम लोगों से संवाद कार्यक्रमों को सुनियोजित एवं सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस के पदाधिकारी और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता प्रशासन तथा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करें।
सुनील शर्मा ने ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपनी ओर से भी कार्यक्रम की व्यापक एवं सुनियोजित रूपरेखा तैयार करके इसे प्रशासन के साथ साझा करें, ताकि मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा सके तथा क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग अपने नेता का अभिनंदन व्यवस्थित ढंग से कर सकें। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रमों, जनसभा स्थल और अन्य प्रबंधों के संबंध में व्यापक चर्चा की गई।
इस अवसर पर सुनील शर्मा का स्वागत करते हुए उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने कहा कि प्रशासन और सभी विभागों ने मुख्यमंत्री की तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित विकासात्मक योजनाओं एवं कार्यों की रिपोर्ट तैयार रखें। उन्होंने मुख्यमंत्री के पहले दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों, पंचायतीराज संस्थाओं और नगर पंचायत नादौन के जनप्रतिनिधियों से सहयोग का आग्रह भी किया। उन्होंने विभिन्न तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा भी प्रस्तुत किया।
बैठक में एसपी डॉ. आकृति शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथी चंद्र, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कांग्रेस के पदाधिकारियों और स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

 
 
Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X