ओशिन शर्मा इन दिनों जिम में जमकर पसीना बहा रही है। उन्होंने वर्कऑउट और स्ट्रिक्ट डाइट से कई किलो वजन घटाया है। उनकी पुरानी और अभी तस्वीरों में गजब का बदलाव देखने को मिल रहा है।
ओशिन Brain with Beauty की भी एक खूबसूरत मिसाल हैं. ओशिन देखने में किसी मॉडल या एक्ट्रेस से कम नहीं हैं और यही कारण है कि उन्हें फिल्मों में काम करने के भी ऑफर मिल चुके हैं. हालांकि, उनके परिवार वाले नहीं चाहते थे कि वो इस फील्ड में अपना करियर बनाए. इसलिए उन्होंने भी इस रास्ते पर आगे ना बढ़ते हुए ऑफिसर बनने का फैसला किया. हालांकि, ओशिन का सपना डॉक्टर बनने का था.
दरअसल, 11 मार्च 1992 को जन्मी ओशिन शर्मा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की रहने वाली हैं. उनके पिता भुवनेश कुमार शर्मा एक नायब तहसीलदार हैं. जबकि उनकी मां सुंदरी शर्मा कांगड़ा के सेटेलमेंट ऑफिसर की पीए हैं. बता दें ओशिन तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं. ओशिन की बहन आभा शर्मा, बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं. जबकि उनके भाई प्रणव शर्मा पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं.
ओशिन शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ओशिन शर्मा जिम में पसीना बहाते हुए दिखाई दे रही है। ओशिन शर्मा के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे है। एक यूजर ने उनके वीडियो पर ऐसा कमेंट किया है जिसे पढ़कर आपको भी हंसी आ जाएगी। इस यूजर के कमेंट पर लोगों ने मजेदार रिएक्शन भी दिए है। कुछ ने तो इस यूजर की क्लास तक लगा दी है। आइए जानते हैं क्या है ये कमेंट और लोगों ने इस पर क्या रिएक्शन दिए हैं।
ओशिन शर्मी के इस वीडियो पर गुलाब सिंह चौहान नाम के एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि 'हुस्न को तड़पाइए मत, नादानी चली जायगी'।