राजेश खन्ना की 83वीं जयंती
आज 29 दिसंबर को पूरा देश हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार राजेश खन्ना की 83वीं जयंती मना रहा है, आपको बता दें कि राजेश खन्ना अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने शख्सियत, दीवानगी और प्रेम कहानी के किस्से के लिए मशहूर थे.
29 दिसंबर 1942 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे जतिन खन्ना को दुनिया 'राजेश खन्ना' के नाम से जानती है. उन्होंने बॉलीवुड और हिंदी सिनेमा की परिभाषा ही बदल दी थी. राजेश खन्ना ने बॉलीवुड में साल 1966 में फिल्म 'आखरी खत' से एंट्री की थी. राजेश खन्ना ने साल 1969 से 1971 के बीच लगातार 15 सोलो हिट फिल्में देकर एक ऐसा एक रिकॉर्ड बना दिया, जो 53 साल बीत जाने के बाद भी अटूट है
राजेश खन्ना के इस रिकॉर्ड्स के आसपास आज के दौर के बड़े-बड़े खान और कपूर भी नहीं फटक पाए हैं. राजेश खन्ना सिर्फ एक एक्टर नहीं थे, वह एक इमोशन थे. राजेश खन्ना का फेमस डायलॉग 'पुष्पा... आई हेट टियर्स' आज भी लोगों को के याद हैं. इन फिल्मों का खुमार आज भी लोगों से नहीं उतरा है. उस जमाने में एक्टर की फिल्में आशिकों के दिलों के लिए ही बनती थीं.
70 के दशक में राजेश खन्ना की दीवानगी का आलम यह था कि लड़कियां उनकी सफेद कार को चूमकर अपनी लिपस्टिक से गुलाबी कर दिया करती थीं. कहा जाता है कि कई डांस ने तो उन्हें अपने खून से खत तक लिखे थे. जब काका पर्दे पर मुस्कुराते थे, तो मानो वक्त ठहर जाता था. लेकिन जब उनकी शादी की खबर आई, तो लाखों दिल एक साथ टूटे थे.
राजेश खन्ना की पर्सनल लाइफ हमेशा एक खुली किताब रही, लेकिन उनकी शादी का फैसला सबसे ज्यादा हैरान करने वाला था. 1973 में, जब राजेश खन्ना अपने करियर के पीक पर थे, उन्होंने अपने से लगभग आधी उम्र की डिंपल कपाड़िया का हाथ थामने का फैसला किया. उस वक्त राजेश खन्ना की उम्र 31 साल थी, जबकि डिंपल महज 15-16 साल की थीं.
डिंपल खुद राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं. उनके लिए यह किसी सपने जैसा था कि जिस सुपरस्टार को पूरी दुनिया चाहती है, वह उन्हें अपनी पत्नी बनाने जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही 'श्रीमती राजेश खन्ना' बन चुकी थीं. शादी के कुछ ही समय बाद उनकी फिल्म 'बॉबी' रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तजेश और डिंपल की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं.
इस कपल के घर दो बेटियों का जन्म हुआ, ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना. ट्विंकल खन्ना का जन्म भी उसी तारीख को हुआ जिस दिन उनके पिता का जन्म हुआ था. पिता और बेटी का एक ही दिन जन्मदिन होना इस रिश्ते को और खास बनाता था
ट्विंकल और रिंकी दोनों ने ही बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन वे अपने पिता जैसी सफलता हासिल नहीं कर पाईं. राजेश खन्ना ने 18 जुलाई 2012 को इस दुनिया को अलविदा कहा था. उनके निधन के बाद मुंबई की सड़कों पर जो जनसैलाब उमड़ा था, वैसा मंजर पहले कभी नहीं देखा गया.