Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | रैजीडैंट डाक्टरों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली

Updated on Monday, December 29, 2025 07:22 AM IST

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे रैजीडैंट डाक्टरों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है और अब सोमवार से अस्पतालों में ओपीडी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलेंगी, जिससे मरीजों को भी राहत मिलेगी। हालांकि रविवार देर शाम तक आरडीए अपनी मांगों को लेकर अड़ी रही और कुछ डाक्टर हड़ताल को समाप्त करने और कुछ डाक्टर हड़ताल को जारी रखने के पक्षधर रहे, लेकिन आखिरकार देर शाम आरडीए ने अपनी स्ट्राइक को कॉल ऑफ कर दिया है।

जानकारी के अनुसार आईजीएमसी के रैजीडैंट डाक्टरों ने मुख्यमंत्री से प्राप्त आश्वासन के बाद अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल तत्काल प्रभाव से वापस ले ली है। आरडीए ने इसे लेकर बयान भी जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने मामले में विस्तृत जांच शुरू करने तथा डा. राघव नरूला की सेवा समाप्ति को लेकर आगे उचित निर्णय लेने का भरोसा मिला है और एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर विश्वास जताते हुए जनहित को सर्वोपरि मानते हुए हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है।

हालांकि एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि डा. राघव नरूला की सेवा समाप्ति के आदेश रद्द होने तक आईजीएमसी शिमला पूरी तरह से जांच प्रक्रिया पर नजर बनाए रखेगा। इस संबंध में आगे की रणनीति पर विचार के लिए 3 जनवरी को बैठक आयोजित की जाएगी। फिलहाल आरडीए शिमला ने इस आंदोलन के दौरान राज्य और देशभर के रैजीडैंट डाक्टरों से मिले समर्थन के लिए आभार जताया है, साथ ही एचएमओए, सैमडिकोट सहित प्रदेश के सभी मैडीकल शिक्षक संघों और अन्य सहयोगी संगठनों को इस कठिन समय में साथ देने के लिए धन्यवाद दिया है।

दिल्ली से लौटने के उपरांत मीडिया से रू-ब-रू होते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रैजीडैंट डाक्टरों की हड़ताल को अनुचित बताते हुए उनसे तुरंत ड्यूटी पर लौटने को कहा था। अनाडेल में मीडिया से मुखातिब होकर उन्होंने कहा कि पहले डाक्टर अपनी हड़ताल समाप्त करें और वह सीनियर डाक्टरों से सोमवार को बात करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं डाक्टरों को आश्वासन दिया था कि दिल्ली से लौटने के उपरांत उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की जाएगी, लेकिन बावजूद इसके उनका हड़ताल पर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X