सुंदरनगर में कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. राजीव बिंदल ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम
सुंदरनगर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज भाजपा संगठनात्मक जिला सुंदरनगर में कार्यकर्ताओं के साथ यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय जनसंवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।
इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने कहा कि ‘मन की बात’ के 129वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 में भारत द्वारा हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ-साथ देश की समृद्ध भाषा, संस्कृति, कला और विरासत से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री का यह संवाद देशवासियों को आत्मगौरव और सकारात्मक ऊर्जा से भरने वाला रहा।
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता से सीधे संवाद का ऐसा मंच है, जो देश की आंतरिक भावनाओं, उपलब्धियों और संकल्पों को प्रभावी रूप से अभिव्यक्त करता है। यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने का कार्य करता है।