Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 18 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथियां • दैनिक राशिफल: 18 अक्टूबर 2026, रविवार • राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग

हिमाचल

More News

धर्मशाला | धर्मशाला में एडीएम शिल्पी बेकटा ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

Updated on Sunday, December 21, 2025 18:03 PM IST

धर्मशाला में एडीएम शिल्पी बेकटा ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ
रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब का रहा सहयोग
धर्मशाला, 21 दिसम्बर - धर्मशाला के जोनल अस्पताल में रविवार, 21 दिसम्बर को स्वास्थ्य विभाग जिला कांगड़ा एवं रोटरी क्लब धर्मशाला के संयुक्त सहयोग से पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला कांगड़ा की अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) शिल्पी बेकटा ने एक बच्चे को “दो बूंद ज़िंदगी की” पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

इस दौरान एसएमओ जोनल अस्पताल डॉ. सुनील भट्ट, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महिमा कौल, एमईआईओ हेमलता, रोटरी क्लब धर्मशाला के पदाधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। एडीएम शिल्पी बेकटा के अस्पताल पहुँचने पर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर एडीएम शिल्पी बेकटा ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत “दो बूंद ज़िंदगी की – हर बार” के लक्ष्य को सफल बनाने के लिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि 5 वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग आम जनता के सहयोग से जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए कृतसंकल्प है।

इस दौरान रोटरी क्लब धर्मशाला (अध्यक्ष नंदिनी थापा, सचिव अजय शर्मा एवं अन्य रोटेरियन सदस्य) तथा रोटरी क्लब मैक्लोडगंज धर्मशाला (अध्यक्ष अतुल पुरी, विक्रांत पठानिया, प्रणव सचदेवा, संदीप जोशी) द्वारा पोलियो बूथों पर बच्चों को खिलौने, बिस्किट, टॉफियां एवं जूस वितरित किए गए। साथ ही बूथ स्टाफ के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिले के 15 स्वास्थ्य खंडों में कुल 1070 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। अभियान के सफल संचालन हेतु 211 पर्यवेक्षक एवं 4280 टीकाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिले के 191 चिन्हित उच्च जोखिम क्षेत्रों पर विशेष फोकस रखा गया है। बच्चों की अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने के लिए बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों एवं अन्य ट्रांजिट प्वाइंट्स पर विशेष मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं।

उन्होंने आगे बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सहयोग से बसों में यात्रा कर रहे बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने हेतु टीकाकर्मियों को बसों तक पहुँच एवं आवश्यक सुविधाएं प्रदान की गई हैं, ताकि यात्रा के दौरान भी कोई बच्चा पोलियो ड्रॉप से वंचित न रहे।

पीएचसी चड़ी, स्वास्थ्य खंड शाहपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक केवल सिंह पठानिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. विवेक करोल, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, डॉ. ईशा, डॉ. शिप्रा ठाकुर, हेल्थ सुपरवाइज़र एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

सीएच पालमपुर में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सूद एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तिलक भागड़ा द्वारा पोलियो बूथ का शुभारंभ किया गया।

स्वास्थ्य खंड नगरोटा बगवां के सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां में एसडीएम मुनीश शर्मा, बीएमओ डॉ. सुकेश, डॉ. जगदीश, एफएचएस रंभा एवं टीम द्वारा पोलियो बूथ का उद्घाटन किया गया।

स्वास्थ्य खंड नगरोटा सूरियां में बीएमओ डॉ. अमन दुआ द्वारा पोलियो बूथ का शुभारंभ किया गया।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X