Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

खेल

More News

लखनऊ | चौथा टी20 मैच कोहरे के कारण रद्द

Updated on Thursday, December 18, 2025 04:39 AM IST

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चौथा टी20 मैच कोहरे के कारण रद्द हो गया। तय समय के अनुसार मैच में टॉस शाम साढ़े 6 बजे होना था, लेकिन बार-बार निरीक्षण के बाद अंपायर्स ने यहां के हालात को खेलने के अनुरूप नहीं पाया। ऐसे में सीरीज का अगला मैच निर्णायक बन गया है, जो 19 दिसंबर को अहदाबाद में आयोजित होगा।

बुधवार को, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में 'बहुत घने कोहरे' के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इसके साथ ही राज्य के पूर्वी से पश्चिमी हिस्सों तक 27 जिलों में घने कोहरे के लिए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया गया था।

लखनऊ पहली बार दिसंबर के महीने में टी20 मैच की मेजबानी करने जा रहा था, लेकिन फैंस को घने कोहरे की वजह से मायूस होना पड़ा है। स्टेडियम में घने कोहरे के बीच फैंस दूसरी तरफ के स्टैंड्स को मुश्किल से देख पा रहे थे। भारतीय टीम सीरीज में फिलहाल 2-1 से लीड हासिल कर चुकी है। टीम इंडिया ने कटक में खेले गए पहले मैच को 101 रन से जीता था, जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने न्यू चंडीगढ़ में 51 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी। टीम इंडिया ने धर्मशाला में खेले गए सीरीज के तीसरे मुकाबले को 7 विकेट से जीतकर एक बार फिर लीड ले ली।

अब टीम इंडिया अंतिम मुकाबले को जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम करना चाहेगी, जबकि मेहमान टीम की कोशिश उस मैच को जीतकर सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म करने की होगी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों देशों के बीच साल 2006 से अब तक कुल 34 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 20 मैच टीम इंडिया ने जीते, जबकि 13 मुकाबले साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं। एक मैच बेनतीजा भी रहा है। भारत ने टी20 क्रिकेट में जुलाई 2024 से 33 पारियों में 15 बार अपने विरोधियों को ऑलआउट किया है।

सीरीज के अंतिम मुकाबले में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा। विराट कोहली ने साल 2016 में 1,614 रन बनाए थे। अगर अभिषेक उस मुकाबले में 47 रन बना लेते हैं, तो वह एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले भारतीय बन जाएंगे।

 

Have something to say? Post your comment
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी

बधाई : प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी

मिल्खा सिंह: दौड़ता रहा एक ऐसा शख्स, जिसने हार को कभी अपनी मंजिल नहीं बनने दिया

नई दिल्ली : मिल्खा सिंह: दौड़ता रहा एक ऐसा शख्स, जिसने हार को कभी अपनी मंजिल नहीं बनने दिया

हॉकी के जादूगर ही नहीं, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे , मेजर ध्यानचंद

राष्ट्रीय खेल दिवस विशेष : हॉकी के जादूगर ही नहीं, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे , मेजर ध्यानचंद

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद में भाग लिया

वीडियो कॉन्फ्रेंस : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद में भाग लिया

क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों से जुड़ी दिनभर की प्रमुख अपडेट्स

खेल जगत : क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों से जुड़ी दिनभर की प्रमुख अपडेट्स

ट्रॉफी भले ही हाथ से निकल गई, लेकिन मेसी ने एक बार फिर दिल जीत लिया*

फीफा विश्व कप 2026 : ट्रॉफी भले ही हाथ से निकल गई, लेकिन मेसी ने एक बार फिर दिल जीत लिया*

   धर्मशाला में अफगानिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, प्रशंसकों की निगाहें मौसम पर

धर्मशाला : धर्मशाला में अफगानिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, प्रशंसकों की निगाहें मौसम पर

आईपीएल 2026 : आरसीबी ने रचा इतिहास, प्लेऑफ में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

धर्मशाला : आईपीएल 2026 : आरसीबी ने रचा इतिहास, प्लेऑफ में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत – विश्व क्रिकेट में फिर लहराया तिरंगा

क्रिकेट : आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत – विश्व क्रिकेट में फिर लहराया तिरंगा

2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित होने वाले हैं और देश 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी पूरे प्रयास कर रहा है: प्रधानमंत्री

वाराणसी : 2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित होने वाले हैं और देश 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी पूरे प्रयास कर रहा है: प्रधानमंत्री

X