Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

खेल

More News

धर्मशाला | धर्मशाला में भारतीय गेंदबाजों का जलवा, साउथ अफ्रीका महज 117 रन पर ऑलआउट

Updated on Sunday, December 14, 2025 21:20 PM IST

साउथ अफ्रीका ने रविवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी तीसरे टी20 मैच में भारत को जीत के लिए 118 रन का आसान लक्ष्य दिया है। दोनों टीमें 5 मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पास इस मुकाबले को जीतकर एक बार फिर बढ़त हासिल करने का शानदार मौका है। मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम पारी की अंतिम गेंद पर महज 117 के स्कोर पर सिमट गई। साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। इस टीम ने चौथी गेंद पर ही रीजा हेंड्रिक्स (0) के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया। दूसरे ओवर में ही टीम को क्विंटन डी कॉक (1) के रूप में बड़ा झटका लगा। चौथे ओवर में देवाल्ड ब्रेविस (2) भी चलते बने। मेहमान टीम 3.1 ओवरों में 7 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ चौथे विकेट के लिए 23 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 30 रन तक पहुंचाया, लेकिन यहां स्टब्स (9) ने अपना विकेट गंवा दिया।

44 के स्कोर तक 5 विकेट गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका के लिए संभलना मुश्किल हो गया था। हालांकि, कप्तान मार्करम दूसरे छोर पर मोर्चा संभाले रहे। उन्होंने 46 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली। इनके अलावा, डोनोवन फरेरा ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट निकाला। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं। बुमराह निजी कारणों के चलते अपने घर वापस लौट गए हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि लखनऊ और अहमदाबाद में होने वाले शेष दो मुकाबलों के लिए उनकी उपलब्धता पर अपडेट जल्द ही दिया जाएगा। बुमराह के अलावा, इस मैच में ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी नहीं खेल रहे हैं। बीसीसीआई ने बताया है कि यह खिलाड़ी बीमारी की वजह से इस मुकाबले का हिस्सा नहीं है।

Have something to say? Post your comment
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी

बधाई : प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी

मिल्खा सिंह: दौड़ता रहा एक ऐसा शख्स, जिसने हार को कभी अपनी मंजिल नहीं बनने दिया

नई दिल्ली : मिल्खा सिंह: दौड़ता रहा एक ऐसा शख्स, जिसने हार को कभी अपनी मंजिल नहीं बनने दिया

हॉकी के जादूगर ही नहीं, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे , मेजर ध्यानचंद

राष्ट्रीय खेल दिवस विशेष : हॉकी के जादूगर ही नहीं, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे , मेजर ध्यानचंद

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद में भाग लिया

वीडियो कॉन्फ्रेंस : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद में भाग लिया

क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों से जुड़ी दिनभर की प्रमुख अपडेट्स

खेल जगत : क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों से जुड़ी दिनभर की प्रमुख अपडेट्स

ट्रॉफी भले ही हाथ से निकल गई, लेकिन मेसी ने एक बार फिर दिल जीत लिया*

फीफा विश्व कप 2026 : ट्रॉफी भले ही हाथ से निकल गई, लेकिन मेसी ने एक बार फिर दिल जीत लिया*

   धर्मशाला में अफगानिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, प्रशंसकों की निगाहें मौसम पर

धर्मशाला : धर्मशाला में अफगानिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, प्रशंसकों की निगाहें मौसम पर

आईपीएल 2026 : आरसीबी ने रचा इतिहास, प्लेऑफ में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

धर्मशाला : आईपीएल 2026 : आरसीबी ने रचा इतिहास, प्लेऑफ में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत – विश्व क्रिकेट में फिर लहराया तिरंगा

क्रिकेट : आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत – विश्व क्रिकेट में फिर लहराया तिरंगा

2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित होने वाले हैं और देश 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी पूरे प्रयास कर रहा है: प्रधानमंत्री

वाराणसी : 2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित होने वाले हैं और देश 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी पूरे प्रयास कर रहा है: प्रधानमंत्री

X