Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | पीटरहॉफ से उठा भगवा विश्वास: नड्डा के आगमन ने कार्यकर्ताओं में भरी नई ऊर्जा, बड़ी जीत के संकेत स्पष्ट

Updated on Saturday, December 13, 2025 18:43 PM IST

धनुष-बाण के साथ विजय का संकल्प: हिमाचल में जेपी नड्डा के नेतृत्व का संदेश, 2027 की जीत का शंखनाद

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल दौरा केवल एक संगठनात्मक प्रवास नहीं, बल्कि आगामी राजनीतिक दिशा और विजय का स्पष्ट संकेत बनकर उभरा। हिमाचल आगमन पर जेपी नड्डा को धनुष और बाण भेंट किया गया, जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने 2027 की आने वाली ऐतिहासिक जीत का प्रतीक बताया। नड्डा द्वारा धनुष को ग्रहण करना हिमाचल में निर्णायक और बड़ी राजनीतिक विजय की ओर बढ़ते कदम के रूप में देखा जा रहा है।

धनुष-बाण केवल एक अस्त्र नहीं, बल्कि शौर्य, कर्तव्य, आस्था और आत्मरक्षा का सशक्त प्रतीक है। हिंदू परंपरा में यह धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश का संदेश देता है। भगवान श्रीराम का ‘कोदंड’ उनकी वीरता और मर्यादा पुरुषोत्तम स्वरूप का प्रतीक रहा है, वहीं भगवान शिव का ‘पिनाक’ शक्ति और संकल्प का द्योतक है, जिसे तोड़कर श्रीराम ने धर्म और सत्य की स्थापना की। महाभारत में अर्जुन का ‘गांडीव’ धर्मयुद्ध में विजय का माध्यम बना। इन्हीं प्रतीकों के साथ जेपी नड्डा को भेंट किया गया धनुष भाजपा के संघर्ष, संकल्प और विजय पथ का संदेश देता है।

पीटरहॉफ शिमला में जैसे ही जेपी नड्डा ओपन जीत मैदान की ओर बढ़े, पूरा वातावरण भगवामय हो उठा। मैदान “जेपी नड्डा जिंदाबाद”, “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि हिमाचल में भाजपा संगठन पूरी मजबूती और उत्साह के साथ आगामी चुनौतियों के लिए तैयार है।

कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण ऊर्जा और उत्साह से प्रज्वलित हो गया। पूरे दौरे के दौरान जेपी नड्डा का कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय जुड़ाव और संवाद साफ झलकता रहा। उनका सरल व्यवहार, संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और स्पष्ट नेतृत्व संदेश ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया।

यह दौरा और धनुष-बाण का प्रतीकात्मक संदेश साफ संकेत देता है कि भाजपा हिमाचल में नए आत्मविश्वास, संगठित शक्ति और मजबूत नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनसमर्थन यह बताने के लिए काफी है कि आने वाले समय में हिमाचल की राजनीति में भाजपा एक बार फिर निर्णायक भूमिका निभाने जा रही है।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X