Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | ज्वालामुखी का सर्वभौमिक विकास ही मेरा लक्ष्य - संजय रतन

Updated on Friday, December 12, 2025 18:00 PM IST

राजकीय सिनियर सैकेंडरी स्कूल ज्वालामुखी बाल का सालाना समारोह

ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वालामुखी, बाल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में अपने संबोधन में कहा कि हमारा प्रयास है कि चुनाव क्षेत्र के हर क्षेत्र का समान विकास हो। मैं न तो जातपात में विशवास रखता हूं , न ही किसी से भेदभाव करने की मेरी कभी मंशा रही हैं।

उन्होंने कहा कि, ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा संस्थानों को मॉडल शिक्षा संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे यहाँ के बच्चे डॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य क्षेत्रों में अपना भविष्य बना रहे हैं। मैं चाहता हूं मेरे इलाके का हर बच्चा शिक्षित हो।

उन्होंने कहा कि, आज के समय में बच्चों की प्रतिस्पर्धा न केवल सहपाठियों से है अपितु वैश्विक स्तर पर पढ़ने वाले बच्चों से है। आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारण करना अति आवश्यक है ताकि पूरी लगन और तन्मयता के साथ आगे बढ़ा जा सके।

उन्होंने छात्रों को वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव किसी भी संस्थान के आत्म अवलोकन का समय होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सवों में छात्रों की प्रतिभा दिखाई देती है और इसमें निखार आता है। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों का आत्म विश्वास बढ़ता है जो भविष्य में इनके काम आता है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को संस्कारवान बनाना होगा। ताकि वह किताबी कीढा न बनें। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी और आशा जताई की अन्य भी इनके प्रदर्शन से प्रेरित होंगे।

उन्होंने स्कूल प्रबंधन द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी के लोगों ने चुनावों में मत के रूप में उन्हें जो आशीर्वाद दिया है, उसके के लिये वह हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह लोगों के विश्वास पर खरा उतरते हुए ज्वालामुखी के सर्वांगीण विकास के लिये वचनबद्ध हैं। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि इलाके की सभी प्रमुख मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

इससे पहले स्कूल के कार्यकारी प्रिसिंपल यशपाल नरोत्रा ने स्कूल की सालाना रिर्पोट पढी।

विधायक संजय रतन ने इस अवसर पर इलाके के लोगों की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नि श्री मति रितू रतन ,एस डी एम संजीव शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष धर्मैन्दर शर्मा , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशविनी दत्त जानू , पार्षद मीरा कौंडल, शिक्षाविद सत्यपाल शर्मा , सतिन्दर भूषण व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X