Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

खेल

More News

धर्मशाला | मैराथन, स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ ही शारीरिक फिटनेस तथा नशा-मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देगा: जफर इकबाल

Updated on Wednesday, December 10, 2025 18:08 PM IST

मैराथन, स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ ही शारीरिक फिटनेस तथा नशा-मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देगा: जफर इकबाल
धर्मशाला मैराथन को बनाया जाएगा धर्मशाला का स्थायी कैलेंडर इवेंट, हर वर्ष 25 दिसम्बर को होगा आयोजन

धर्मशाला, 10 दिसम्बर: नगर निगम धर्मशाला एवं जिला प्रशासन धर्मशाला द्वारा बिगफुट एडवेंचर इंडिया के सहयोग से धर्मशाला मैराथन-2025 का आयोजन आगामी 25 दिसम्बर को भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। इस बारे आज नगर निगम के समृद्धि भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को समबोधित करते हुए नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल ने कहा कि यह मैराथन कांगड़ा वैली कार्निवाल-2025 के समापन कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य हिमाचल सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान को सशक्त बनाना है।

प्रेस वार्ता में महापौर नीनू शर्मा एवं उपमहापौर तजिंदर कौर भी उपस्थित रहीं। इसके अलावा नगर निगम धर्मशाला के समस्त पार्षद एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि यह आयोजन न केवल स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा देगा, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता, शारीरिक फिटनेस, सामुदायिक भागीदारी, नशा-मुक्त जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि मैराथन की शुरुआत साई एथलेटिक मैदान, धर्मशाला से होगी और यह मार्ग चरान दाड़ी- रक्कड़- खनियारा-कोतवाली बाजार-चीलगाड़ी से होकर पुनः साई स्टेडियम में समाप्त होगी। इस इवेंट में 3 किलोमीटर फन रन, 5 किलोमीटर रन, 10 किलोमीटर रन, हाफ मैराथन (21.1 किमी), फुल मैराथन (42.2 किमी) की श्रेणियां होंगी। प्रतिभागियों को इवेंट टी-शर्ट, फिनिशर मेडल, हाइड्रेशन सुविधा, मेडिकल सपोर्ट तथा अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएँगी। उन्होंने कहा कि स्कूली एवं काॅलेज विद्यार्थियों के लिए विशेष छूट दी जायेगी। युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु छात्रों के लिए विशेष शुल्क छूट प्रदान की जा रही हैकृ, 3 व 5 किमी वर्ग में 100 प्रतिशत शुल्क छूट, 10 किमी व इससे अधिक वर्ग में 50 प्रतिशत शुल्क छूट प्रदान की जायेगी।

उन्होंने बताया कि मैराथन में कुल 15 लाख की आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। आयुक्त जफर इकबाल कहा कि धर्मशाला मैराथन-2025 केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि यह स्वास्थ्य, सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर है। हम सभी के सहयोग से यह आयोजन न केवल यादगार बल्कि सार्थक भी बनेगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला मैराथन को नगर का स्थायी कैलेंडर इवेंट बनाया जाएगा और यह आयोजन हर वर्ष 25 दिसम्बर को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैराथन में पुलिस विभाग, भारतीय सेना, सामाजिक संगठन, शिक्षण संस्थान व स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्मशाला को फिटनेस और खेल भावना का प्रतीक बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सामूहिक प्रयासों से धर्मशाला को स्पोर्ट्स टूरिज्म के मानचित्र पर अग्रणी स्थान दिलाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट https://konfhub-com/dharamshala&marathon&2025 पर किया जा सकता है और अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 97179 22257 पर भी संपर्क किया जा सकता है।


000

Have something to say? Post your comment
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी

बधाई : प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी

मिल्खा सिंह: दौड़ता रहा एक ऐसा शख्स, जिसने हार को कभी अपनी मंजिल नहीं बनने दिया

नई दिल्ली : मिल्खा सिंह: दौड़ता रहा एक ऐसा शख्स, जिसने हार को कभी अपनी मंजिल नहीं बनने दिया

हॉकी के जादूगर ही नहीं, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे , मेजर ध्यानचंद

राष्ट्रीय खेल दिवस विशेष : हॉकी के जादूगर ही नहीं, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे , मेजर ध्यानचंद

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद में भाग लिया

वीडियो कॉन्फ्रेंस : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद में भाग लिया

क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों से जुड़ी दिनभर की प्रमुख अपडेट्स

खेल जगत : क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों से जुड़ी दिनभर की प्रमुख अपडेट्स

ट्रॉफी भले ही हाथ से निकल गई, लेकिन मेसी ने एक बार फिर दिल जीत लिया*

फीफा विश्व कप 2026 : ट्रॉफी भले ही हाथ से निकल गई, लेकिन मेसी ने एक बार फिर दिल जीत लिया*

   धर्मशाला में अफगानिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, प्रशंसकों की निगाहें मौसम पर

धर्मशाला : धर्मशाला में अफगानिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, प्रशंसकों की निगाहें मौसम पर

आईपीएल 2026 : आरसीबी ने रचा इतिहास, प्लेऑफ में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

धर्मशाला : आईपीएल 2026 : आरसीबी ने रचा इतिहास, प्लेऑफ में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत – विश्व क्रिकेट में फिर लहराया तिरंगा

क्रिकेट : आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत – विश्व क्रिकेट में फिर लहराया तिरंगा

2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित होने वाले हैं और देश 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी पूरे प्रयास कर रहा है: प्रधानमंत्री

वाराणसी : 2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित होने वाले हैं और देश 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी पूरे प्रयास कर रहा है: प्रधानमंत्री

X