Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | बिहार की प्रचंड जीत के बाद पहली बार हिमाचल आ रहे हैं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा : डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Tuesday, December 09, 2025 15:29 PM IST

बिहार की प्रचंड जीत के बाद पहली बार हिमाचल आ रहे हैं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा : डॉ. राजीव बिंदल

13 दिसंबर को पीटरहॉफ शिमला में होगा ऐतिहासिक अभिनंदन समारोह, हजारों कार्यकर्ता लेंगे भाग

प्रदेश भाजपा कार्यालय का शिलान्यास एवं भूमि पूजन भी जेपी नड्डा के कर कमलों से होगा संपन्न

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उर्वरक एवं रसायन मंत्री, आदरणीय जगत प्रकाश नड्डा 12 दिसंबर की रात्रि को देवभूमि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पधार रहे हैं। बिहार में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद यह उनका हिमाचल प्रदेश का पहला प्रवास है, जिसे लेकर प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं और जनमानस के बीच अपार उत्साह देखने को मिल रहा है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि जिनकी कुशल नेतृत्व क्षमता में बिहार में एनडीए ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की, ऐसे लोकप्रिय और कर्मठ नेता का हिमाचल आगमन हम सभी के लिए गौरव और आनंद का विषय है। हिमाचल प्रदेश की जनता अपने इस हरदिल-अजीज नेता के स्वागत के लिए बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही है। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर 2025 को प्रातःकाल पीटरहॉफ शिमला के ग्राउंड में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।

डॉ. बिंदल ने यह भी जानकारी दी कि 13 दिसंबर को ही जगत प्रकाश नड्डा अपने कर-कमलों से भाजपा के प्रस्तावित राज्य स्तरीय पार्टी कार्यालय का शिलान्यास एवं भूमि पूजन भी करेंगे। यह कार्यालय संगठनात्मक दृष्टि से हिमाचल भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक केंद्र के रूप में विकसित होगा, जो आने वाले वर्षों में पार्टी को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और आमजन अपने लोकप्रिय नेता से मिलने के लिए अत्यंत उत्साहित हैं। यह प्रवास न केवल संगठन को नई ऊर्जा देगा, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनावों की दृष्टि से भी एक मजबूत संदेश लेकर आएगा।

अंत में डॉ. राजीव बिंदल ने मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि 13 दिसंबर को पीटरहॉफ ग्राउंड शिमला में आयोजित अभिनंदन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत कर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X