Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधानसभा का 10वाँ सत्र कई मायनों में , ऐतिहासिक रहा: कुलदीप पठानियां

Updated on Friday, December 05, 2025 20:26 PM IST

सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ 14वीं विधानसभा का 10वाँ सत्र कई मायनों में , ऐतिहासिक रहा: कुलदीप पठानियां।

धर्मशाला: आज दिनांक 05 दिसम्बर, 2025 को शीतकालीन सत्र की समाप्ति के पश्चात मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चौदहवीं विधान सभा का दशम सत्र अपेक्षा अनुरूप पूर्ण सफलता के साथ सम्पन्न हुआ है। यह सत्र 26 नवम्बर से आरम्भ हुआ था 05 दिसम्बर, 2025 तक चला। इस सत्र में कुल 08 बैठकों का आयोजन किया गया जिसकी कार्यवाही लगभग 34 घण्टे तक चली। इस तरह सत्र की उत्पादकता 85 प्रतिशत रही। यह धर्मशाला में वर्ष 2005 से लेकर अब तक आयोजित किए जाने वाले सत्रों में सबसे
लम्बा सत्र था।

सत्र के पहले दिन पूर्व विधायक स्व0 डॉ0 बाबू राम गौतम के प्रति शोकोदगार प्रकट कर समूचे सदन द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस सत्र के दौरान कुल 494 (376 तारांकित तथा 118 अतारांकित) प्रश्नों की सूचनाओं पर सरकार द्वारा उत्तर उपलब्ध करवाए गए।

पठानिया ने कहा कि सत्र में नियम 61 के तहत 2, नियम 62 के तहत 10,नियम 67 के तहत 01, नियम 101 के तहत 02 तथा नियम 130 के तहत 01 विषय चर्चा की गई तथा माननीय सदस्यों ने बहुमूल्य सुझाव दिए। सत्र में दिनाँक 28 नवम्बर तथा 05 दिसम्बर, 2025 को दो दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित थे।

उन्होने कहा कि इसके अतिरिक्त 06 सरकारी विधेयकों को सभा में पुर: स्थापित एंव चर्चा उपरान्त पारित किया गया। सदन में समितियों के 06 प्रतिवेदन उपस्थापित किए गए। सत्र के दौरान प्रदेश के सरकार तथा गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के लगभग 1700 बच्चों ने सदन की कार्यवाही को देखा है जो आज के युवा की लोकतान्त्रिक प्रणाली के प्रति श्रद्धा व उत्सुकता को दर्शाता है। पठानिया ने कहा कि पिछले सत्र में 12 बैठकों का आयोजन किया गया था जिसकी कार्यवाही लगभग 59 घण्टे चली थी व उसकी उत्पादकता 98 प्रतिशत रही थी तथा उस सत्र में 690
सूचनाएं माननीय सदस्यों से प्रश्नों के माध्यम से प्राप्त हुई थी।

उन्होने सहयोग के लिए पक्ष तथा विपक्ष के सदस्यों का धन्यवाद किया जिस वजह से वह सत्र का सुचारू रूप से संचालन कर सके इस अवसर पर उन्होने सदन के नेता ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू , नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तथा संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान तथा सभापति तालिका
के सभी सदस्यों का भी धन्यवाद किया।

पठानिया ने विधान सभा सचिव, जिला प्रशासन के अधिकारियों / कर्मचारियों, राज्य सरकार के अधिकारियों/कर्मचारियों तथा विधान सभा सचिवालय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया जिन्होने इस सत्र के लिए दिन-रात कार्य कर इस सत्र से सम्बन्धित कार्य को समयबद्ध तरीके से निपटाने में पूर्ण सहयोग दिया। उन्होने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने आतिथ्य सत्कार में कोई कमी नहीं रखी। उन्होने प्रिंट एवं इलैक्ट्रोनिक मीडिया के सभी पत्रकार मित्रों का भी धन्यवाद किया जिन्होने विधान सभा की
कार्यवाही को प्रदेश के जन-जन तक पहुँचाने में अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पठानिया ने इस अवसर पर सभी को आगामी क्रिसमस एवं नव वर्ष की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं भी दी।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X