Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

केलांग | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मडग्राम में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

Updated on Sunday, January 29, 2023 17:30 PM IST

विधायक रवि ठाकुर ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

रावमापा मडग्राम के वार्षिक समारोह में नवाजे होनहार

शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलकूद गतिविधियां महत्वपूर्ण

लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि शिक्षा बच्चों के जीवन का आधार है लिहाजा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना अनिवार्य है। जिला में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए भविष्य में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएंगे । उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति के उदयपुर उपमंडल में बहु तकनीकी संस्थान उदयपुर में कक्षाएं आरंभ की जाएगी जो कि फिलहाल सुंदर नगर में चल रही है उदयपुर से ही तकनीकी शिक्षा की कक्षाएं शुरू की जाएंगी ताकि बच्चों को बाहरी क्षेत्रों की और रुख ना करना पड़े इसके लिए पुरजोर प्रयास किए जाएंगे | उन्होंने राजकीय महाविद्यालय कुकम सेरी कॉलेज तथा जिला के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए प्रदेश सरकार से मामला उठाने की भी बात कही |

विधायक रवि ठाकुर ने कहा की किसी भी क्षेत्र की उन्नति और तरक्की के लिए विद्यालय ही सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। शिक्षा से ही बच्चों में एक सामाजिक व्यवहार उत्पन्न होता है ,जो उनको भविष्य में प्रगति की ओर ले जाता है।

यह बात विधायक रवि ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मडग्राम के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के उपरांत कही|


रवि ठाकुर ने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन को

महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अनुशासन जीवन में सकारात्मकता लाने के साथ अच्छी शिक्षा ग्रहण कर उन्नति की ओर अग्रसर करता है। उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की बहुमूल्य सम्पदा है और युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा एवं क्षमता का सदुपयोग कर एवं उनमें अनुशासन की भावना का विकास कर सुदृढ़ समाज, विकसित प्रदेश व सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय में बहुआयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए । विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में इस प्रकार के समारोहों के आयोजन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होता है, वहीं यह तमाम विजेता अन्य विद्यार्थियों के सामने आदर्श के रूप में प्रस्तुत होते हैं जो अन्य बच्चों को आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज के कठिन प्रतिस्पर्धात्मक युग में छात्रों को एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ में निरंतर प्रयासरत रहना चाहिये और कठिन परिश्रम एवं निरंतर धैर्य के साथ अपने मुकाम तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिये।

उन्होंने बच्चों का आहवान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद प्रतिस्पर्धाओं में भी बढ़-चढ़ कर भाग लें ताकि शारीरिक और मानसिक विकास बना रहे । उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि वह अपने सपनों के आधार पर अपने क्षमतावर्धन पर फोकस रखें और नशे जैसी सामाजिक कुरीति से दूर रहने का भी आह्वान किया। स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश कोड़ा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये | सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पर शिक्षा खंड उदयपुर के 10 विद्यालयों के बच्चों को उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से 50 हजार की धनराशि देने की भी घोषणा की | इस अवसर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा विभाग सुरेश कुमार, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वीर सिंह राजपूत,उप प्रधान सुरेंद्र कुमार, कांग्रेस पार्टी के मंडल स्तर के पदाधिकारी वह बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे |

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X