Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | “राधे–राधे से गूंजा जनआक्रोश, कांग्रेस की झूठी सरकार बेनकाब” – श्रीकांत शर्मा

Updated on Thursday, December 04, 2025 14:27 PM IST

“राधे–राधे से गूंजा जनआक्रोश, कांग्रेस की झूठी सरकार बेनकाब” – श्रीकांत शर्मा
“चुनाव 6 महीने में हों या 2 साल में, कांग्रेस सरकार का सफाया तय” – डॉ. राजीव बिंदल
“3 साल खाओ–पीयो–मौज की सरकार, हिमाचल की जनता भुगत रही है सजा” – अनुराग ठाकुर
“यह रैली नहीं, जनता का कांग्रेस सरकार के खिलाफ महासैलाब है” – संजय टंडन
“हिमाचल भाजपा का था, है और 2027 में भी रहेगा”

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा “व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो–बदलो भ्रष्ट कांग्रेस सरकार” के प्रचंड नारे के साथ जोरावर स्टेडियम, धर्मशाला में ऐतिहासिक और विराट धरना–प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस जनआंदोलन का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया। हजारों की संख्या में उमड़ी जनता और कार्यकर्ताओं ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया कि हिमाचल की जनता अब इस झूठ, भ्रष्टाचार और कुशासन की सरकार को और सहन नहीं करेगी।

इस विशाल धरना–प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, संजीव कटवाल, पायल, सुधीर शर्मा, त्रिलोक कपूर, सभी भाजपा विधायक, पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रीकांत शर्मा: “राधे–राधे से गूंजा जनआक्रोश, कांग्रेस की झूठी सरकार बेनकाब”

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने अपने संबोधन की शुरुआत “राधे–राधे” से करते हुए मुख्यमंत्री की सनातन विरोधी मानसिकता पर करारा तंज कसा। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति किसी की बपौती नहीं, यह करोड़ों लोगों की आस्था है।

उन्होंने 2022 की कांग्रेस गारंटियों का आइना दिखाते हुए जनता से पूछा –
“1500 रुपये महिलाओं को मिले? दूध की खरीद बढ़ी? युवाओं को नौकरी मिली?”
पूरा मैदान एक स्वर में गूंज उठा – “कुछ नहीं मिला!”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बेईमान, झूठी और धोखेबाज है, जिसने झूठे वादों पर सत्ता पाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आपदा के समय हिमाचल को दिए गए 5500 करोड़ और अतिरिक्त 1500 करोड़ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जबकि केंद्र ने भरपूर मदद की, कांग्रेस ने केवल राजनीति की।

उन्होंने कहा कि एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री आज विश्व में भारत का गौरव बढ़ा रहा है, जबकि कांग्रेस ने देश और हिमाचल दोनों को बेचने का काम किया।
राहुल और सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड में जनता का पैसा हड़पा गया और आज भी वे जमानत पर चल रहे हैं।

उन्होंने घोषणा की –
“2027 में भाजपा बूथ–बूथ पर कांग्रेस की जमानत जब्त कर देगी।”

डॉ. राजीव बिंदल: “चुनाव कभी भी हों, कांग्रेस सरकार का अंत तय”

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यह रैली नहीं, बल्कि कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ जन–आक्रोश का विस्फोट है। उन्होंने कहा कि “व्यवस्था परिवर्तन” के नाम पर सत्ता में आई कांग्रेस ने पूरे हिमाचल की व्यवस्था का पतन कर दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जगह–जगह नाकेबंदी कर लोकतंत्र की हत्या की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कांगड़ा सहित पूरे प्रदेश के साथ अन्याय किया है, जमीनें बेची जा रही हैं, केंद्रीय विश्वविद्यालय उठाने की साजिश हो रही है, युवाओं से रोजगार और महिलाओं से सम्मान छीना गया है।

उन्होंने गर्जना करते हुए कहा –
“भाजपा तूफान की तरह आएगी और कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर देगी।”

अनुराग ठाकुर: “3 साल खाओ–पीयो–मौज की सरकार”

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह सरकार विकास की नहीं, बल्कि मौज–मस्ती और भ्रष्टाचार की सरकार है। पेंशनरों और कर्मचारियों का मज़ाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस को “कौरवों की फौज” करार देते हुए कहा कि यह सरकार विनाश की ओर ले जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा द्वारा दिए गए विशेष राज्य के दर्जे को छीना, केंद्रीय परियोजनाएं रोक दीं और सिरमौर जैसे जिलों में बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दे पाई।

उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस की 10 की 10 गारंटियां, राहुल गांधी का “खटाखट मॉडल” और प्रियंका गांधी के सारे वादे पूरी तरह फेल हो चुके हैं।


संजय टंडन: “यह रैली नहीं, जन–रैला है”

भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि यह भीड़ नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का उफान है। 3 साल में एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई, केवल जनता को ठगा गया। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और अराजकता आज हिमाचल की पहचान बन गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और अब सत्ता से विदाई तय है।

 

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X