Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

खेल

More News

रायपुर | साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से टीम इंडिया को हराया, जीता दूसरा वनडे मैच

Updated on Thursday, December 04, 2025 05:21 AM IST

साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से टीम इंडिया को हराया, जीता दूसरा वनडे मैच
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां भारत को चार विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर की। रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया 359 रन का विशाल लक्ष्य भी बचाने में नाकाम रही। दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर ला दी।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने वाली साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा, जबकि ऋतुराज गायकवाड ने भी सेंचुरी लगाई। कप्तान केएल राहुल ने फिफ्टी बनाकर टीम को 358 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन ने 2 विकेट लिए। बड़े रन चेज़ में अफ्रीका ने पांचवें ओवर में ही पहला विकेट गंवा दिया, लेकिन कप्तान टेम्बा बावुमा (44) और ऐडन मार्करम ने शतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला। मार्करम ने शानदार शतक जड़कर चेज़ की नींव मजबूत की।

इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस (54) और मैथ्यू ब्रीट्जकी (68) ने तेज तर्रार फिफ्टी लगाई और टीम को लक्ष्य के करीब ले आए। 322 रन तक पहुंचने के बाद अफ्रीका ने लगातार विकेट गंवाए, लेकिन आखिरी में कॉर्बिन बॉश ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 37 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट हासिल किए। कुलदीप यादव और हर्षित राणा को 1-1 सफलता मिली।
सीरीज का निर्णायक तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

Have something to say? Post your comment
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी

बधाई : प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी

मिल्खा सिंह: दौड़ता रहा एक ऐसा शख्स, जिसने हार को कभी अपनी मंजिल नहीं बनने दिया

नई दिल्ली : मिल्खा सिंह: दौड़ता रहा एक ऐसा शख्स, जिसने हार को कभी अपनी मंजिल नहीं बनने दिया

हॉकी के जादूगर ही नहीं, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे , मेजर ध्यानचंद

राष्ट्रीय खेल दिवस विशेष : हॉकी के जादूगर ही नहीं, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे , मेजर ध्यानचंद

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद में भाग लिया

वीडियो कॉन्फ्रेंस : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद में भाग लिया

क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों से जुड़ी दिनभर की प्रमुख अपडेट्स

खेल जगत : क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों से जुड़ी दिनभर की प्रमुख अपडेट्स

ट्रॉफी भले ही हाथ से निकल गई, लेकिन मेसी ने एक बार फिर दिल जीत लिया*

फीफा विश्व कप 2026 : ट्रॉफी भले ही हाथ से निकल गई, लेकिन मेसी ने एक बार फिर दिल जीत लिया*

   धर्मशाला में अफगानिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, प्रशंसकों की निगाहें मौसम पर

धर्मशाला : धर्मशाला में अफगानिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, प्रशंसकों की निगाहें मौसम पर

आईपीएल 2026 : आरसीबी ने रचा इतिहास, प्लेऑफ में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

धर्मशाला : आईपीएल 2026 : आरसीबी ने रचा इतिहास, प्लेऑफ में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत – विश्व क्रिकेट में फिर लहराया तिरंगा

क्रिकेट : आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत – विश्व क्रिकेट में फिर लहराया तिरंगा

2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित होने वाले हैं और देश 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी पूरे प्रयास कर रहा है: प्रधानमंत्री

वाराणसी : 2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित होने वाले हैं और देश 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी पूरे प्रयास कर रहा है: प्रधानमंत्री

X