Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

हिमाचल

More News

शिमला | भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला में “भूले-बिसरे महानायक: स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब के गुमनाम वीर” विषय पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

Updated on Wednesday, December 03, 2025 17:16 PM IST

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला में “भूले-बिसरे महानायक: स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब के गुमनाम वीर” विषय पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

शिमला, 3 दिसम्बर। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला में “भूले-बिसरे महानायक: स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब के गुमनाम वीर” विषय पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आज भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में प्रो. कुलदीप चन्द अग्निहोत्री, पूर्व कुलपति, केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश तथा साहित्य एवं संस्कृत अकादमी, हरियाणा के उपाध्यक्ष, ने मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन भाषण दिया। अपने उद्बोधन में प्रो.अग्निहोत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के असंख्य गुमनाम सेनानियों की स्मृति को जीवित रखना केवल इतिहास लेखन का उत्तरदायित्व नहीं, बल्कि यह भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और चेतना का स्रोत भी है। उन्होंने विशेष रूप से पंजाब में उत्पन्न विविध स्वाधीनता आंदोलनों- क्रांतिकारी, धार्मिक एवं किसान- की धाराओं पर प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में संस्थान के फेलो प्रो. एस. राघव ने भी विचार व्यक्त किए। प्रो. राघवन ने स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब की क्रांतिकारी चेतना के दार्शनिक और आध्यात्मिक आयामों पर प्रकाश डाला, वहीं डॉ. नितिन व्यास ने ऐसे विमर्शों को ऐतिहासिक न्याय के साथ-साथ सांस्कृतिक पुनर्निर्माण की आवश्यकता बताया। श्री गौरव अत्री ने युवाओं को गुमनाम नायकों की गाथा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और कहा कि यह पीढ़ी अपने इतिहास को जानकर राष्ट्रनिर्माण की दिशा में अग्रसर हो सकती है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। स्वागत भाषण डॉ. राजीव कुमार मिश्र, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं प्रभारी (शैक्षणिक संसाधन), आईआईएएस शिमला ने दिया। संगोष्ठी की थीम का परिचय संयोजिका डॉ. प्रियंका वैद्य, पूर्व फ़ेलो, आईआईएएस तथा एसोसिएट प्रोफेसर, अंग्रेज़ी विभाग (सी.डी.ओ.ई), हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला ने प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन संगोष्ठी के सह-संयोजक डॉ. नीरज कुमार सिंह, उप-पुस्तकालयाध्यक्ष, ए.सी. जोशी पुस्तकालय, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ ने दिया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अखिलेश पाठक ने किया।

यह संगोष्ठी ‘शोध (Students for Holistic Development of Humanity)’ थिंक टैंक के अकादमिक सहयोग से आयोजित की गई है, जिसका उद्देश्य पंजाब के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले गुमनाम सेनानियों की बहुआयामी भूमिका को रेखांकित करना है। संगोष्ठी के आगामी सत्रों में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के शोधार्थियों एवं प्राध्यापकों द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X