Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

खेल

More News

रांची | Ranchi में खेले गए पहले वनडे में 17 रन से हराकर 3 तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली

Updated on Monday, December 01, 2025 05:00 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची में खेले गए पहले वनडे में 17 रन से हराकर 3 तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए थे। विराट कोहली ने शतक लगाते हुए 135 रन की पारी खेली। वनडे में विराट का यह 52वां शतक था। रोहित शर्मा ने 57 और कप्तान केएल राहुल ने 60 रन की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने 32 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन, नांद्रे बर्गर, कॉर्बिन बोश और बार्टमैन ने 2-2 विकेट लिए।

350 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने अपने शुरुआती 3 विकेट सिर्फ 11 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद आने वाले बल्लेबाजों ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया और छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए पारी को लक्ष्य के नजदीक ले गए। मैथ्यू ब्रिट्ज्के ने 80 गेंद पर 1 छक्का और 8 चौकों की मदद से 72, मार्को जानसेन ने 39 गेंद पर 3 छक्के और 8 चौकों की मदद से 70 और कॉर्बिन बोश ने 51 गेंद पर 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से 67 रन की पारी खेली। पी सुब्रायन और नांद्रे बर्गर ने 17-17 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी जीवटता दिखाई और आखिरी 2 विकेट के लिए 62 रन जोड़े। हालांकि निचले क्रम के बल्लेबाजों का प्रयास पर्याप्त साबित नहीं हुआ। पूरी टीम 49.2 ओवर में 332 रन पर सिमट गई और 17 रन से मैच हार गई।

भारतीय टीम की तरफ से कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे। कुलदीप ने 10 ओवर में 68 रन देकर 4 विकेट लिए। हर्षित राणा ने 10 ओवर में 65 रन देकर 3 और अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 64 रन देकर 2 विकेट लिए।
जीत के साथ भारत सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। दूसरा वनडे रायपुर में 3 दिसंबर को खेला जाएगा।

Have something to say? Post your comment
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी

बधाई : प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी

मिल्खा सिंह: दौड़ता रहा एक ऐसा शख्स, जिसने हार को कभी अपनी मंजिल नहीं बनने दिया

नई दिल्ली : मिल्खा सिंह: दौड़ता रहा एक ऐसा शख्स, जिसने हार को कभी अपनी मंजिल नहीं बनने दिया

हॉकी के जादूगर ही नहीं, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे , मेजर ध्यानचंद

राष्ट्रीय खेल दिवस विशेष : हॉकी के जादूगर ही नहीं, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे , मेजर ध्यानचंद

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद में भाग लिया

वीडियो कॉन्फ्रेंस : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद में भाग लिया

क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों से जुड़ी दिनभर की प्रमुख अपडेट्स

खेल जगत : क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों से जुड़ी दिनभर की प्रमुख अपडेट्स

ट्रॉफी भले ही हाथ से निकल गई, लेकिन मेसी ने एक बार फिर दिल जीत लिया*

फीफा विश्व कप 2026 : ट्रॉफी भले ही हाथ से निकल गई, लेकिन मेसी ने एक बार फिर दिल जीत लिया*

   धर्मशाला में अफगानिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, प्रशंसकों की निगाहें मौसम पर

धर्मशाला : धर्मशाला में अफगानिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, प्रशंसकों की निगाहें मौसम पर

आईपीएल 2026 : आरसीबी ने रचा इतिहास, प्लेऑफ में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

धर्मशाला : आईपीएल 2026 : आरसीबी ने रचा इतिहास, प्लेऑफ में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत – विश्व क्रिकेट में फिर लहराया तिरंगा

क्रिकेट : आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत – विश्व क्रिकेट में फिर लहराया तिरंगा

2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित होने वाले हैं और देश 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी पूरे प्रयास कर रहा है: प्रधानमंत्री

वाराणसी : 2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित होने वाले हैं और देश 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी पूरे प्रयास कर रहा है: प्रधानमंत्री

X