Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

मनोरंजन

More News

खिताब | 56वें ​​इफ्फी में 'बंदिश बैंडिट्स सीज़न 02' को सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज का खिताब

Updated on Saturday, November 29, 2025 08:06 AM IST

56वें इफ्फी में 'बंदिश बैंडिट्स सीज़न 02' को सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज का खिताब

जूरी ने कला और संगीत को सभी के लिए सुलभ बनाने वाली कहानी के लिए सीरिज की प्रसंशा की

यह सम्मान भारत के तेज़ी से बढ़ते ओटीटी इकोसिस्‍टम में नवाचार को पोषित करने की इफ्फी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है

भारत के फलते-फूलते डिजिटल कहानी कहने के परिदृश्य के एक शानदार उत्सव में 'बंदिश बैंडिट्स सीज़न 02' को 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 में सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ (ओटीटी) घोषित किया गया है। आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित यह प्रशंसित हिंदी सीरीज़ अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी द्वारा बनाई गई है, जिसका निर्माण लियो मीडिया कलेक्टिव प्राइवेट लिमिटेड ने किया है और यह अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है।

जूरी ने मजबूत प्रतिस्‍पर्धा सूची में से सर्वसम्मति से इस सीरीज़ का चयन किया है और इसकी इस बात के लिए सराहना की कि ये "कला और संगीत को सभी के लिए सुलभ बनाती है। शो के रचनाकारों अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी ने आज एक शानदार समारोह में सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन से यह पुरस्कार प्राप्‍त किया। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री संजय जाजू भी उपस्थित थे।

राजस्थान के जोधपुर की मनमोहक वादियों और शिमला की शांत पहाड़ियों की पृष्‍ठभूमि में रची गई 'बंदिश बैंडिट्स सीज़न 02' राधे और तमन्ना के सफ़र के ज़रिए प्यार, महत्वाकांक्षा और विरासत की अपनी खोज जारी रखता है। जहां राधे का परिवार अपने पैतृक घर में निजी और संगीत संबंधी उथल-पुथल से जूझ रहा है, वहीं तमन्ना रॉयल हिमालयन म्यूज़िक स्कूल में नए सिरे से अपनी राह खुद तय करती है। कहानी चरम पर तब पहुंचती है जब दोनों को एक राष्ट्रीय टेलीविज़न प्रतियोगिता में आमने-सामने आते हैं - एक ऐसा मंच जहां पुराने धाव फिर उभरते हैं, महत्वाकांक्षाएं टकराती हैं और भाग्‍य नए सिरे से लिखे जाते है।


ऋत्विक भौमिक, श्रेया चौधरी, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, दिव्या दत्ता, कुणाल रॉय कपूर, अतुल कुलकर्णी, सौरभ नैयर, आलिया कुरैशी, यशस्विनी दयामा और रोहन गुरबक्शानी सहित शानदार कलाकारों की टोली वाली यह सीरिज भावनात्मक गहनता और संगीत की उत्‍कृष्‍टता को जोड़ते हुए भारत की प्रिय समकालीन वेब सीरीज़ में अपनी पहचान और मजबूत करती है।

इससे पहले महोत्‍सव के दौरान जूरी के अध्यक्ष भारतबाला और प्रतिष्ठित जूरी सदस्यों - शेखर दास, मुंजाल श्रॉफ और राजेश्वरी सचदेव – ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने डिजिटल कथाओं के विस्‍तृत होती दुनिया और भारतीय रचनात्मक संस्कृति को आकार दे रहे ओटीटी प्‍लेटफॉर्मों में विचार किया। उनकी टिप्‍पणियों ने समकालीन कहानी कहने के बदलते भाषा और देश भर के दर्शकों की प्रामाणिक, विविध और सीमाओं को आगे बढ़ाने कंटेट की बढ़ती मांग को रेखांकित किया।

2023 में इफ्फी के 54वें संस्‍करण में प्रस्‍तुत किया सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ पुरस्कार भारत के विकसित होते मनोरंजन परिदृश्य और डिजिटल-प्रथम कहानी कहने के तीव्र उत्‍थान को दर्शाता है। ये पुरस्कार भारत की जीवंत ओटीटी इकोसिस्‍टम में रचित रचनात्मकता, नवाचार और क्षेत्रीय विविधता का उत्‍सव मनाने का उद्देश्‍य रखता है।

यह पुरस्कार उत्‍कृष्‍ट कलात्मक योग्यता, तकनीकी उत्कृष्टता और सांस्कृतिक प्रभाव को मान्यता देता है। इसमें 10,00,000 लाख रूपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है, जो रचनाकारों और ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म के बीच साझा किया जाता है, साथ ही व्यक्तिगत प्रमाण-पत्र भी दिए जाते हैं।

उत्कृष्ट वेब सीरीज़ को प्रत्येक वर्ष सम्मानित करके इफ्फी भारत की डिजिटल कहानी कहने की क्रांति को बढावा देने और देश को ओटीटी रचनात्मकता के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की अपनी प्रतिबद्धता को मज़बूत करता है।

Have something to say? Post your comment
अयोध्या में बजरंगबली का आशीर्वाद लेने पहुंचीं अभिनेत्री यामी गौतम

अयोध्या : अयोध्या में बजरंगबली का आशीर्वाद लेने पहुंचीं अभिनेत्री यामी गौतम

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

सोनू त्यागी ने बॉलीवुड, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, विज्ञापन, बिजनेस और अध्यात्म पर की खुलकर बात, द सनी शाह शो का एपिसोड रिलीज

मुंबई : सोनू त्यागी ने बॉलीवुड, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, विज्ञापन, बिजनेस और अध्यात्म पर की खुलकर बात, द सनी शाह शो का एपिसोड रिलीज

श्योर रियल पिक्चर्स और अप्रोच एंटरटेनमेंट की ग्लोबल थ्रिलर फिल्म लिबरेशन की दिल्ली में शूटिंग

नई दिल्ली : श्योर रियल पिक्चर्स और अप्रोच एंटरटेनमेंट की ग्लोबल थ्रिलर फिल्म लिबरेशन की दिल्ली में शूटिंग

 रेखा: खूबसूरती, संघर्ष और रहस्यमयी शख्सियत का दूसरा नाम

सिनेमा : रेखा: खूबसूरती, संघर्ष और रहस्यमयी शख्सियत का दूसरा नाम

Lata Mangeshkar 97th Birth Anniversary: सुरों की अमर आवाज को नमन

97वीं जयंती : Lata Mangeshkar 97th Birth Anniversary: सुरों की अमर आवाज को नमन

कंगना रनौत फिर विवादों के केंद्र में: बयान, सोशल मीडिया और तीखी प्रतिक्रियाओं से बढ़ा सियासी-फिल्मी घमासान

बॉलीवुड : कंगना रनौत फिर विवादों के केंद्र में: बयान, सोशल मीडिया और तीखी प्रतिक्रियाओं से बढ़ा सियासी-फिल्मी घमासान

भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली : भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

भारी बारिश से निपटने के लिए लगभग 15,500 कर्मचारी एवं 1156 मशीनरी तैनातः विक्रमादित्य सिंह

शिमला : भारी बारिश से निपटने के लिए लगभग 15,500 कर्मचारी एवं 1156 मशीनरी तैनातः विक्रमादित्य सिंह

'शेरशाह' : जब कैप्टन विक्रम बत्रा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर बनी देशभक्ति की मिसाल

धर्मशाला : 'शेरशाह' : जब कैप्टन विक्रम बत्रा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर बनी देशभक्ति की मिसाल

X