हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में उप-निदेशक कार्यालय (पशु स्वास्थ्य / प्रजनन) का उद्घाटन किया।
यह कार्यालय हमारे किसानों और पशुपालकों के लिए महत्वपूर्ण क़दम साबित होगा। यहां पशुधन के स्वास्थ्य एवं प्रजनन संबंधी सेवाएँ समय पर उपलब्ध होंगी, जिससे पशुधन की उत्पादकता बढ़ेगी, किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।