Hindi English Monday, 16 November 2026
BREAKING
• कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल • खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर • प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की • भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ • एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति • Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन भारत में हर साल राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है • आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

हिमाचल

More News

धर्मशाला | बेटियों ने क्रिकेट विश्व कप जीतकर बजाया विश्व में अपना डंका, हर क्षेत्र में दे रहीं बराबर सहयोग : आर.एस बाली

Updated on Friday, November 21, 2025 17:24 PM IST

बेटियों ने क्रिकेट विश्व कप जीतकर बजाया विश्व में अपना डंका, हर क्षेत्र में दे रहीं बराबर सहयोग : आर.एस बाली
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा के वार्षिक उत्सव में नवाजे मेधावी।

नगरोटा, 21 नवंबर। देश की बेटियों ने महिला क्रिकेट विश्व कप जीतकर पूरे विश्व में अपना डंका बजाया है। क्रिकेट ही नहीं आज बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में है और देश प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे रहीं हैं यह उद्गार पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि बनकर पहुँचने पर कहे। उन्होंने कहा नगरोटा विस क्षेत्र सहित समस्त हिमाचल के स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

बाली ने शिक्षकों को बच्चों की खूबियों व कमियों का आंकलन कर पढाई के तरीके में रचनात्मक बदलाव करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका न केवल विद्यार्थियों को शिक्षित करने में होती है बल्कि वे उनको सही और गलत के बीच अंतर को समझाने और संवेदनशील नागरिक के रूप में तैयार करने के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा सरकार के राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने, स्कूलों को सीबीएसई करने, प्राथमिक शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से करवाने जैसे निर्णय शिक्षा में सुधार के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा आज प्रदेश के स्कूलों की शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाना लक्ष्य है। उन्होंने कहा बेटियों को उच्च शिक्षा के पूर्ण अवसर उपलब्ध करवाना समाज में बदलाव लाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा बेटियों को उच्च शिक्षा देने के लिए समाज में बदलाव अवश्य हुआ है लेकिन इसे अभी और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने सभी से अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने और उन्हें पूर्ण अवसर उपलब्ध देने की अपील की। उन्होंने विद्यालय को वार्षिक समारोह के लिए बधाई दी और बेटियों की शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य निखिल शर्मा ने मुख्य अतिथि के समक्ष विद्यालय की समस्त गतिविधियों का विवरण रखा और वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा बेटियों की शिक्षा के लिए यह विद्यालय अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और आज के समय में इस विद्यालय में 343 लड़कियां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। उन्होंने बताया विद्यालय हो में लंदन और सिंगापुर के मॉडल के अनुसार बेटियों को शिक्षा दी जा रही है।

उन्होंने बताया पाठशाला के अनेकों विद्यार्थियों ने अलग अलग गतिविधियों में जोनल, जिला, राज्य और देश के स्तर पर प्रायोगिताओं में भाग लिया और प्रमुख स्थान हासिल किये।

प्रधानाचार्य निखिल शर्मा, एसएमसी प्रधान कंचन शर्मा और समस्त अध्यापकों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालयों की छात्राओं ने अनेकों मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

आरएस बाली ने कहा आज प्रदेश सरकार विद्यालयों की शिक्षा में गुणात्मक बदलाव कर रही है। उन्होंने सभी मेधावी विद्यार्थियों, संस्कृतिक और अन्य तमाम गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट और ड्रग डिमांड डिटेक्शन रिपोर्ट का विमोचन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि से भविष्य को लेकर प्रश्न किए और उन्होंने उन्हें एक लक्ष्य का मंत्र दिया।


यह रहे उपस्थित।
एसडीएम मुनीश शर्मा,
प्रधानाचार्य निखिल शर्मा, अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य, एसएमसी प्रधान कंचन शर्मा, मानसिंह, प्रताप रियाड़, नीरज दुसेजा, समस्त विभागों के अधिकारी,अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

शिमला : खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

शिमला : प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

शिमला : एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

Himachal विधान सभा का  शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से,  6 बैठकें होंगी

धर्मशाला : Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी

जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

शिमला : जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

शिमला : भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

धर्मशाला : Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

धर्मशाला : ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

शिमला : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

X