एथर एनर्जी लिमिटेड ने कांगड़ा में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया
कांगड़ा, 19 नवंबर, 2025, भारत के प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता एथर एनर्जी लिमिटेड ने कांगड़ा,हिमाचल प्रदेश में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया है। इस नए एक्सपीरियंस सेंटर में एथर के 450 सीरीज़ के परफॉरमेंस स्कूटर तथा एथर का पहला फैमिली स्कूटर रिज़्टा उपलब्ध होंगे।यह एक्सपीरियंस सेंटर देश में एथर के रिटेल फुटप्रिंट मजबूत करेगा। एथर देश में अपनी पहुँच लगातार बढ़ा रहा है।
30 सितंबर 2025 तक कंपनी के पास भारत में 524 एक्सपीरियंस सेंटर थे। इन एक्सपीरियंस सेंटर्स में लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटर की विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है। वो इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राईड और अनुभव ले सकते हैं।ईवी टू व्हीलर्स के परिवेश को मजबूत बनाने पर केंद्रित रहते हुए एथर ने 30 सितंबर 2025 तक देश में 3643 फास्ट चार्जर स्थापित कर दिए थे।एथर ग्रिड भारत में सबसे विशाल 2.व्हीलर फास्ट चार्जिंग नेटवर्क है।
रवनीत सिंह फोकेला चीफ बिज़नेस ऑफिसर एथर एनर्जी लिमिटेड ने कहा हम कांगड़ा में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। इससे पहले हम यहाँ पर मौजूद नहीं थे।हमने पिछले एक साल में देश में नई.नई जगहों पर अपना विस्तार किया है।हमारी 450 सीरीज़ और रिज़्टा को ग्राहक बहुत पसंद कर रहे हैं। ये स्कूटर कांगड़ा के पहाड़ी इलाकों में चलने के लिए उत्तम हैं।हमें यहाँ पर ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। हमारी सेल बढ़ने के साथ हम राज्य में अपनी पहुँच बढ़ाना तथा ईवी टू व्हीलर्स ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं।
सैनी ब्रदर्स मोबिलिटी एलएलपी के पार्टनर शीर्षक सैनी ने कहा सैनी ब्रदर्स मोबिलिटी एलएलपी को एथर एनर्जी के साथ सहयोग करने पर गर्व है।वो भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में अग्रणी हैं।हमारी इस साझेदारी के माध्यम से एथर के अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटरों और चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कांगड़ा में होगा जो इनोवेशन और सस्टेनेबल विकास के हमारे सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।एथर के मौजूदा पोर्टफोलियो में 450 सीरीज़ शामिल है जो परफॉरमेंस के लिए बनाई गई है। रिज़्टा एथर का पहला फैमिली स्कूटर है।
450 सीरीज़ में एथर 450एक्स, 450एस और 450एपेक्स मॉडल आते हैं जो 161 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज प्रदान करते हैं। इनमें मल्टी.मोड ट्रैक्शन कंट्रोल और मैजिक ट्विस्ट जैसे फीचर्स हैं जो राईडिंग का अनुभव बेहतर बनाते हैं।रिज़्टा एस का शुरुआती मूल्य 1,13,076 रुपये (एक्सशोरूम कांगड़ा) है। एथर रिज़्टा जेड का शुरुआती मूल्य 1,32,577 रुपये (एक्सशोरूम कांगड़ा)है।एथर 450 सीरीज का शुरुआती मूल्य 1,21,419 रुपये (एक्सशोरूम कांगड़ा) है।