ज्वालामुखी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहोरपाईं की एनएसएस इकाई की स्वयंसेविका तानी पुत्री श्री रमन कुमार का चयन राज्य स्तरीय प्री-गणतंत्र दिवस परेड 2025 के लिए किया गया है। विशेष बात यह रही कि तानी 29 चयनित छात्राओं में अपने समूह में प्रथम स्थान पर रही, जिससे विद्यालय का गौरव बढ़ा है।
यह चयन 13 से 17 नवंबर तक बड़ोह में आयोजित युवा नेतृत्व शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया। शिविर में कुल 369 स्वयंसेवक (लड़के + लड़कियाँ) शामिल हुए थे, जिनमें से 29 लड़कियाँ और 29 लड़कों का चयन प्री-गणतंत्र दिवस परेड हेतु किया गया।
विद्यालय लौटने पर प्रधानाचार्य श्री बी. आर. कमल ने तानी को मेडल पहनाकर एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तानी की यह उपलब्धि विद्यालय ही नहीं, समूचे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों श्री शशि पॉल तथा श्रीमती अनुराधा रानी ने तानी को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय स्टाफ के सदस्यों ने तानी की इस उपलब्धि को विद्यालय