मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी का मामला उठाएंगे। साथ ही वह पड़ोसी राज्यों से चल रहे विवादों को भी उठाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सूरजकुंड (हरियाणा) में आयोजित होने वाली उत्तर क्षेत्रीय परिषद (नॉर्थ जोन काऊंसिल) की बैठक में भाग लेने के लिए रविवार को फरीदाबाद पहुंच गए। वह सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में भाग लेंगे। बैठक में हिमाचल प्रदेश के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के मुख्यमंत्री, उप-राज्यपाल और मुख्य सचिव शामिल होंगे। मुख्यमंत्री परिषद की इस बैठक में हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्यों से चल रहे विवादों को प्रमुखता से उठाएंगे। बैठक में सीएम पंजाब पुनर्गठन अधिनियम-1966 के तहत चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली 7.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के विषय को उठाएंगे। इसके अलावा चंडीगढ़ प्रशासन में पंजाब व हरियाणा सरकार के कर्मचारियों को 60:40 के अनुपात में हिस्सेदारी प्राप्त है, जबकि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को इस तरह की हिस्सेदारी से वंचित रखा गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश का कुछ पड़ोसी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ से सीमा को लेकर कुछ विवाद भी चल रहा है, जिसको उठाया जा सकता है। साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री पावर प्रोजैक्टों एवं नदियों के जल आबंटन में प्रदेश के हितों की अनदेखी जैसे विषय को उठा सकते हैं। सीमा प्रबंधन, क्षेत्रीय विकास, कानून-व्यवस्था और अंतर्राज्यीय सहयोग जैसे विषय पर भी चर्चा हाे सकती है। हिमाचल प्रदेश पहले भी इस तरह की बैठकों में पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन, बीबीएन रेल मार्ग, शानन प्रोजैक्ट, आंतरिक सुरक्षा, पौंग बांध विस्थापित जैसे कई मामलों को उठाता रहा है। आज फरीदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में होने वाली उत्तर क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में हिस्सा ले रहा हूँ। इसमें हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे पूरी दृढ़ता और स्पष्टता के साथ उठाए जाएँगे। आज फरीदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में होने वाली उत्तर क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में हिस्सा ले रहा हूँ। इसमें हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे पूरी दृढ़ता और स्पष्टता के साथ उठाए जाएँगे।विभिन्न परियोजनाओं में हिमाचल के हक़ों से जुड़े विषय… — Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) November 17, 2025
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी का मामला उठाएंगे। साथ ही वह पड़ोसी राज्यों से चल रहे विवादों को भी उठाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सूरजकुंड (हरियाणा) में आयोजित होने वाली उत्तर क्षेत्रीय परिषद (नॉर्थ जोन काऊंसिल) की बैठक में भाग लेने के लिए रविवार को फरीदाबाद पहुंच गए। वह सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में भाग लेंगे। बैठक में हिमाचल प्रदेश के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के मुख्यमंत्री, उप-राज्यपाल और मुख्य सचिव शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री परिषद की इस बैठक में हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्यों से चल रहे विवादों को प्रमुखता से उठाएंगे। बैठक में सीएम पंजाब पुनर्गठन अधिनियम-1966 के तहत चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली 7.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के विषय को उठाएंगे। इसके अलावा चंडीगढ़ प्रशासन में पंजाब व हरियाणा सरकार के कर्मचारियों को 60:40 के अनुपात में हिस्सेदारी प्राप्त है, जबकि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को इस तरह की हिस्सेदारी से वंचित रखा गया है।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश का कुछ पड़ोसी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ से सीमा को लेकर कुछ विवाद भी चल रहा है, जिसको उठाया जा सकता है। साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री पावर प्रोजैक्टों एवं नदियों के जल आबंटन में प्रदेश के हितों की अनदेखी जैसे विषय को उठा सकते हैं। सीमा प्रबंधन, क्षेत्रीय विकास, कानून-व्यवस्था और अंतर्राज्यीय सहयोग जैसे विषय पर भी चर्चा हाे सकती है। हिमाचल प्रदेश पहले भी इस तरह की बैठकों में पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन, बीबीएन रेल मार्ग, शानन प्रोजैक्ट, आंतरिक सुरक्षा, पौंग बांध विस्थापित जैसे कई मामलों को उठाता रहा है।
आज फरीदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में होने वाली उत्तर क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में हिस्सा ले रहा हूँ। इसमें हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे पूरी दृढ़ता और स्पष्टता के साथ उठाए जाएँगे।
आज फरीदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में होने वाली उत्तर क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में हिस्सा ले रहा हूँ। इसमें हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे पूरी दृढ़ता और स्पष्टता के साथ उठाए जाएँगे।विभिन्न परियोजनाओं में हिमाचल के हक़ों से जुड़े विषय…