राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मर में सात दिवसीय NSS बिशेष शिविर का समापन :-
आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मर में सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का समापन स्कूल प्रवंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार द्वारा किया गया मुख्य अतिथि के रूप में पवन कुमार ,बिशेष अतिथि के रुप में श्रीमती सुमन चौधरी सेवानिवृत्त अध्यापिका व अध्यक्ष के पद पर स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य श्री जोगिंदर कुमार रहे !
मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य जोगिंदर कुमार ने स्वंयसेबकों को भविष्य में भी जो शिविर में सीखा उसको अपने जीवन में उतारने ,शिविर में अपनाई गई समय सारणी के अनुसार कार्य करने की सलाह दी ।
कार्यक्रम अधिकारी शिव राम ने बताया कि हर दिन बिशेष क्षेत्र से संबंध रखने बाले ब्यक्ति को बुलाकर स्वंयसेबकों को उनके विचारों से अवगत कराया व विद्यालय की साफ -सफाई, गोद लिए गए वार्ड- 1में सफाई अभियान चलाया गया , शिविर दौरान रैली निकालकर नशे के विरुद्ध , साफ-सफाई व सड़क सुरक्षा व पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया ,मिट्टी के बर्तन कैसे बनते हैं कुम्हार के पास जाकर दिखाया गया और ऐतिहासिक स्थान कोके किल्ला जाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया और स्वंयसेबकों में नेतृत्व की भावना, व्यक्तित्व विकास ,समाज में उनका योगदान क्या है अवगत कराया गया | व कई तरह की गतिविधियां एन.एस. एस. समय सारणी अनुसार करवाया गया और बेस्ट वालंटियर्स लड़कों में अंकित ,लड़कियों में अंकिता रहे इसी शिविर में अंकिता और अंकित व अमन को जिला स्तरीय नेतृत्व शिविर के लिए चयनित किया गया !
इस कार्यक्रम में एन. एस. एस. महिला अधिकारी श्रीमती रीना देवी व समस्त शिक्षक उपस्थित रहे!