Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | ज्वालामुखी में टैंट हाऊस के गाेदाम में लगी भीषण आग

Updated on Sunday, November 09, 2025 14:29 PM IST

ज्वालामुखी में रविवार सुबह के बीच लगी भीषण आग ने एक परिवार की रोजी-रोटी और सपनों को पलभर में राख कर दिया। वार्ड नंबर-1 में स्थित टैंट हाऊस के गाेदाम हुई इस अग्निकांड की घटना में प्रारंभिक ताैर पर करीब 80 लाख रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया गया है।

ज्वालामुखी के फकलोह में  देर रात लगी आग का पता रविवार सुबह करीब 5 बजे चला, जब एक व्यक्ति ने टैंट हाऊस की संचालिका समिता चौधरी को फोन पर इसकी सूचना दी। जब तक समिता और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और सब कुछ जलकर राख हो चुका था। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टैंट हाऊस में रखे टैंट, लगभग 200 बिस्तर, कुर्सियां, टेबल, काऊंटर, मैट, बर्तन, क्रोकरी और अन्य सजावटी सामान पूरी तरह से नष्ट हो चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही ज्वालामुखी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन पानी का प्रैशर कम होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देहरा से फायर ब्रिगेड की एक और टीम को बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया।

पीड़ित समिता चौधरी ने आशंका जताई है कि यह आग किसी शरारती तत्व द्वारा लगाई गई है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उनके व्यवसाय को निशाना बनाया गया है। कोरोना काल से पहले जब उनका टैंट हाऊस दरंग में था, तब भी किसी ने आग लगाने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था।

समिता चौधरी ने बताया कि पति के निधन के बाद पिछले 5 वर्षाें से वह अकेले ही इस व्यवसाय को संभाल रही थीं। उनके 2 (13 वर्षीय बेटा गीतांश और 10 वर्षीय बेटी रूहानी) बच्चे हैं। समिता चौधरी ने बताया कि उनके लिए ये सिर्फ एक व्यवसाय नहीं, बल्कि उनके और उनके 2 बच्चों (13 वर्षीय बेटे गीतांश और 10 वर्षीय बेटी रूहानी) के भरण-पोषण का एकमात्र सहारा था। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस संकट की घड़ी में समिता चौधरी के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए ताकि वे इस भारी नुक्सान से उबरकर अपना जीवन फिर से शुरू कर सकें।

अग्निकांड की सूचना मिलते ही ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने तुरंत प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को तत्काल फौरी राहत और हर संभव सहायता प्रदान की जाए। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन आग लगने के सही कारणों की जांच कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X