आज फायर ब्रिगेड ज्वालामुखी की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सीहोरपाई में एन एस एस कैंप में आपदा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
टीम के सदस्य जीवन कुमार ने स्वयंसेवियों को आग लगने और उसके बचाव के बारे में जानकारी दी।उन्होंने आग लगने के प्रकार और उसे किस प्रकार से आगे बढ़ने से रोकना है ये सारे उपाय स्वयंसेवियों को बताए।टीम ने स्वयंसेवियों को सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का डेमो भी दिया।
उन्होंने जंगलों को आग से बचाने का आह्वान किया। स्कूल प्रधानाचार्य वी आर कमल ने आई हुई टीम का धन्यवाद किया और कहा कि ऐसी जानकारी से बच्चों में जागरूकता बढ़ती है और आग लगने की घटनाओं में कमी आएगी।इस मौके पर,ममता भाटिया प्रधानाचार्या घलौर,पुरुषोत्तम फायरमेन,चालक राजेश कुमार,एन एस एस प्रभारी शशी पॉल, अनुराधा रानी, रोकेंद्र धीमान प्रवक्ता वाणिज मौजूद रहे।