Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | जय राम ठाकुर ने की हमीरपुर की उपेक्षाः मुख्यमंत्री

Updated on Saturday, November 08, 2025 19:57 PM IST

जय राम ठाकुर ने की हमीरपुर की उपेक्षाः मुख्यमंत्री
कहा- हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की देन
कांगू स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध करने की घोषणा
मंझेली-भंूपल सड़क की जल्द बनाई जाएगी डीपीआर

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंझेली और कड़साई में जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने मंझेली में पटवार वृत्त और स्वास्थ्य उप-केंद्र खोलने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने महिला मंडलों को 1-1 लाख और 100-100 कुर्सियां देने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त मंहिला मंडल भवनों के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मंझेली पंचायत की सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए जा चके हैं। उन्होंने मंझेली-भंूपल सड़क की डीपीआर शीघ्र बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कांगू स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध करने की भी घोषणा की।

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े सुधारात्मक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा की गई पहलों के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा सूचकांक में शिक्षा के क्षेत्र में 21वें से पांचवें पायदान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में लगभग 20 साल पुरानी मशीनरी का इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन वर्तमान सरकार इसके स्थान पर आधुनिक मशीनरी स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे डॉक्टर दक्ष और निपुण हैं लेकिन पुरानी तकनीक ने उनकी कार्यकुशलता को सीमित कर दिया है। राज्य के लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रदेश सरकार एम्स दिल्ली की तर्ज पर आधुनिक मशीनरी स्थापित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को प्रदेश के सबसे आधुनिक और भव्य मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के दावे को नकारते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की देन है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री ने सिर्फ आधारशिला रखी और इसके अलावा और कोई कार्य नहीं किया गया। डॉ. मनमोहन सिंह ने इस परियोजना के लिए 190 करोड़ रुपयेे स्वीकृत किए और वर्तमान प्रदेश सरकार ने निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अपने संसाधनों से 400 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि जारी की।  

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर की उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से दो भाजपा विधायक होने के बावजूद मंत्रिमंडल में किसी को भी शामिल नहीं किया गया।

नादौन में खेल पर्यटन को प्रोत्साहित करने के सरकार के प्रयासों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 120 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के पहले इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इंडोर स्टेडियम में स्विमिंग पूल, शूटिंग रेंज और 17 अन्य खेलों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हॉकी और फुटबॉल स्टेडियम विकसित करने के लिए अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने और पर्यटकों को आकर्षिक करने के लिए नादौन में 59 करोड़ रुपये की लागत से राफ्टिंग कॉम्पलेक्स विकसित किया जाएगा जिससे स्थानीय आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। इसके अलावा 79 करोड़ रुपये की लागत से वेलनेस सेंटर और वाटर पार्क का निर्माण भी किया जा रहा है। वहीं लोगों को बेेहतर आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई अधोसंरचना परियोजनाओं की तैयारी चल रही है।
मुख्यमंत्री ने गत 23 वर्षों से नादौन के लोगों के अटूट विश्वास और भरपूर समर्थन पर आभार जताया तथा मंझेली में अपने बचपन के दिनों का स्मरण किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मंझेली में अपने दोस्तों के साथ खेलते हुए पला-बढ़ा और वो यादें आज भी मेरे मन में ताजा हैं।’’ उन्होंने कहा कि नादौन के विकास में कोई कमी नहीं आएगी।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चोढ़ू के विद्यार्थियों ने अपनी निजी बचत से मुख्यमंत्री राहत कोष में 57 हजार रुपये का चेक भेंट किया। इस अवसर पर कई प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने 2.04 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़साई की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़साई किराये के भवन से कार्यशील होगा और आवश्यक स्टाफ की जल्द तैनाती की जाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय पदक विजेता अर्नब सैनी और उनके कोच सुखदेव और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेता एथलीटों को सम्मानित किया।
कड़साई में जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। दुग्ध उत्पादन के साथ कच्ची हल्दी, गेहूं, मक्का और जौ पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है। मनरेगा के तहत दिहाड़ी में 80 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने का अपना वादा निभाया है। जबकि केंद्र सरकार ने इसके एवज में हिमाचल प्रदेश पर कई वित्तीय बंदिशें लगा दी हैं।

विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विस क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। जबकि भाजपा सरकार के कार्यकाल मेें तत्कालीन मुख्यमंत्री ने हमीरपुर का दौरा तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि मुख्यमंत्री हमीपुर जिले से हैं। उन्होंने प्रदेश के लोगों से विकास के एजेंडे के प्रति एकजुट रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के खिलाफ जो आवाज उठा रहे हैं उनकी भ्रष्टाचार से बैकडोर एंट्री अब बंद कर दी गई है। ऐसे लोगों का काम प्रदेश की जनता को भ्रमित करना है, जनकल्याण से इनका कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में अग्निवीर भर्ती का मुद्दा उठाया जाएगा और केंद्र सरकार को उनके लिए 15 साल की सेवा और पेंशन लाभ का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, मंजीत सिंह डोगरा, कांगड़ा प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, हिमाचल प्रदेश ओेबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के संयोजक अतुल करोहटा, एपीएमसी हमीरपुर अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, सुमन भारती, कैप्टन पृथ्वी चंद, राजीव राणा, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, उपायुक्त अमरजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक भगत सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X