Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

मनोरंजन

More News

शिमला | BJP MP Kangna Ranaut ने दिशा समिति की बैठक में की विकास परियोजनाओं की समीक्षा

Updated on Wednesday, October 29, 2025 21:12 PM IST

कार्यों को गति देने और पारदर्शिता बनाए रखने के दिए निर्देश
मंडी, 29 अक्तूबर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय मंडी के सम्मेलन कक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा सांसद एवं समिति की अध्यक्ष कंगना रणौत ने की। बैठक में विधायक अनिल शर्मा, राकेश जंबाल, इन्द्र सिंह गांधी और दिलीप ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, समिति सदस्य, जिला स्तरीय अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। सांसद कंगना रणौत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने कार्यों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें और पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों को आगे बढ़ाएं, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि दिशा समिति का उद्देश्य विकास परियोजनाओं की गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार लाना है, ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से मंडी जिले में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर प्रस्तुति दी गई। सांसद ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता, सुरक्षा और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने मंडी से पठानकोट फोरलेन के परौर–पधर खंड की डीपीआर, नेरचौक–पंडोह अतिरिक्त टनल, पंडोह बाईपास भूमि अधिग्रहण और पंडोह से टकोली फोरलेन सुदृढ़ीकरण के कार्यों को शीघ्र गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त बजट की उपलब्धता के बावजूद किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए और विकास योजनाओं से जुड़ी स्थानीय समस्याओं का समाधान जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर प्राथमिकता से किया जाए।
सांसद ने ब्यास और सहायक नदियों में बरसात के दौरान आए मलबे से उत्पन्न खतरे पर चिंता व्यक्त की और कहा कि मलबा हटाने तथा नदियों को उनके मूल स्वरूप में लाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को नशा-निवारण पर जन जागरूकता बढ़ाने के लिए इससे प्रभावित परिवारों को दर्शाते हुए संक्षिप्त फिल्म तैयार करने, नगर निगम को पर्यटकों में स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारी पर एड फिल्म बनाने तथा शिक्षा विभाग को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुधार के लिए ठोस योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

कंगना रणौत ने एमपीएलएडी के अंतर्गत लंबित कार्यों को शीघ्र आरंभ करने और इस दिशा में उदासीन पंचायतों के प्रति सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी विकास कार्य में यदि किसी स्तर पर कठिनाई आ रही हो तो उसे तुरंत उनके संज्ञान में लाया जाए, ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

लोक निर्माण विभाग ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत मंडी सर्कल में 16 सड़कों और एक पुल का कार्य प्रगति पर है, जिन पर 63.76 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। सीआरएफ के अंतर्गत 40 करोड़ रुपये के 13 कार्य स्वीकृत हैं, जिनमें से 4 पूरे हो चुके हैं और 8 पर कार्य जारी है। जल शक्ति विभाग ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 213 में से 149 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं और शेष पर कार्य जारी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 1,46,386 किसानों को लाभ दिया जा रहा है। वर्ष 2025 में 6,515 किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए हैं और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 4,524 किसानों को लाभान्वित किया गया है। ग्रामीण विकास विभाग ने बताया कि मनरेगा के तहत 30.27 लाख मानव दिवस सृजित किए गए हैं और प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 108 पंचायतों को आदर्श ग्राम घोषित किया गया है।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, नगर निगम आयुक्त रोहित भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
अयोध्या में बजरंगबली का आशीर्वाद लेने पहुंचीं अभिनेत्री यामी गौतम

अयोध्या : अयोध्या में बजरंगबली का आशीर्वाद लेने पहुंचीं अभिनेत्री यामी गौतम

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

सोनू त्यागी ने बॉलीवुड, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, विज्ञापन, बिजनेस और अध्यात्म पर की खुलकर बात, द सनी शाह शो का एपिसोड रिलीज

मुंबई : सोनू त्यागी ने बॉलीवुड, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, विज्ञापन, बिजनेस और अध्यात्म पर की खुलकर बात, द सनी शाह शो का एपिसोड रिलीज

श्योर रियल पिक्चर्स और अप्रोच एंटरटेनमेंट की ग्लोबल थ्रिलर फिल्म लिबरेशन की दिल्ली में शूटिंग

नई दिल्ली : श्योर रियल पिक्चर्स और अप्रोच एंटरटेनमेंट की ग्लोबल थ्रिलर फिल्म लिबरेशन की दिल्ली में शूटिंग

 रेखा: खूबसूरती, संघर्ष और रहस्यमयी शख्सियत का दूसरा नाम

सिनेमा : रेखा: खूबसूरती, संघर्ष और रहस्यमयी शख्सियत का दूसरा नाम

Lata Mangeshkar 97th Birth Anniversary: सुरों की अमर आवाज को नमन

97वीं जयंती : Lata Mangeshkar 97th Birth Anniversary: सुरों की अमर आवाज को नमन

कंगना रनौत फिर विवादों के केंद्र में: बयान, सोशल मीडिया और तीखी प्रतिक्रियाओं से बढ़ा सियासी-फिल्मी घमासान

बॉलीवुड : कंगना रनौत फिर विवादों के केंद्र में: बयान, सोशल मीडिया और तीखी प्रतिक्रियाओं से बढ़ा सियासी-फिल्मी घमासान

भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली : भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

भारी बारिश से निपटने के लिए लगभग 15,500 कर्मचारी एवं 1156 मशीनरी तैनातः विक्रमादित्य सिंह

शिमला : भारी बारिश से निपटने के लिए लगभग 15,500 कर्मचारी एवं 1156 मशीनरी तैनातः विक्रमादित्य सिंह

'शेरशाह' : जब कैप्टन विक्रम बत्रा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर बनी देशभक्ति की मिसाल

धर्मशाला : 'शेरशाह' : जब कैप्टन विक्रम बत्रा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर बनी देशभक्ति की मिसाल

X