Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग

हिमाचल

More News

अर्की | भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह चण्डी-कश्लोग में सम्पन्न

Updated on Sunday, October 26, 2025 16:56 PM IST

अर्की विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह चण्डी-कश्लोग में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के नाते डाॅ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने जनसंघ के समय से पार्टी का कार्य करने वाले 145 वरिष्ठ नागरिकों, भाईयों, बहनो को सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोलन रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू ठाकुर, ओ.पी. गांधी, मण्डल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, रीना भारद्वाज, वरिष्ठ नेत्री आशा परिहार, प्रतिभा कंवर व सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


इस मौके पर बोलते हुए डाॅ. बिन्दल ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय को स्मरण करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कठिन परिस्थितियों में पार्टी का झण्डा बुलंद करने के लिए धन्यवाद दिया।

डाॅ. बिन्दल ने नरेन्द्र भाई मोदी सरकार द्वारा देश को दुनिया में अग्रिम पंक्ति पर लाकर खड़ा करने के लिए उनका धन्यवाद किया। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए डाॅ. बिन्दल ने कहा कि पिछले 3 सालों में वर्तमान सरकार ने हिमाचल प्रदेश को हर मामले में पछाड़ कर रख दिया। प्राकृतिक आपदा के दौर में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा राहत एवं पुनर्वास कार्यों हेतु दी गई राशियों को प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने में वर्तमान सरकार पूरी तरह फेल हुई है। 2023 में जो लोग विस्थापित हुए, उन्हें आज तक जमीन, मकान नहीं मिल पाया है और 2025 में बेघर हुए परिवारों के साथ भी अन्याय हो रहा है। वितरण प्रणाली और भाई-भतीजावाद सर चढ़कर बोल रहा है।

डाॅ. बिन्दल ने आरोप लगाया कि 42 हजार करोड़ का कर्जा लेने के बावजूद प्रदेश के विकास कार्यों को ग्रहण लगा हुआ है। कांग्रेस के नेता, मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगणो ने 3 साल का समय नरेन्द्र भाई मोदी को गाली देने में बिता दिया। हिमाचल प्रदेश की 28 लाख बहनों को धोखा देकर सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी ने 3 साल में बहनों का भरपूर शोषण किया है। उन्हें 1500 रू0 महीना तो दिया ही नहीं परन्तु उनके उपयोग की वस्तुओं को निरन्तर महंगा किया जिससे परिवार चलाना कठिन हो गया। केन्द्र की मोदी सरकार ने टैक्स घटाकर रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं को सस्ता किया और प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने टैक्स लगाकर उन्हें महंगा कर दिया और जनता के उपर भारी भरकम बोझ लाद दिया।

डाॅ. बिन्दल ने आरोप लगाते हुए कहा कि बेरोजगार युवक, युवतियों का शोषण करने वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के लिए एक लाख सरकारी नौकरियां और 5 लाख रोजगार पहली कैबिनेट में देने की गारंटी करते रहे और सत्ता में आते ही नौकरियां देनी पूरी तरह बंद कर दी और 3 साल से एक भी नौकरी न देकर बेरोजगारी को बढ़ाने का पाप वर्तमान सरकार ने किया।

डाॅ. बिन्दल ने आवाहन किया कि समय आ यगा है कि जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंके।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X