लॉरेट ग्लोबल स्कूल कथोग के अक्षज तथा डोयल U-14 राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता में चयनित
लॉरेट स्कूल के अक्षज आरुष बडियाल ने जीएसएस सलियाणा में आयोजित जिला लेवल चेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल को गोर्वान्वित किया दोनों ही बच्चों ने जिला लेवल चेस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया तथा अक्षज का चयन स्टेट लेवल में हुआ l
वही स्कूल की गर्ल टीम ने भी U-14 शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर डिस्ट्रिक्ट लेवल में तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं पर स्कूल की छात्रा डोयल का चयन स्टेट लेवल के लिए हुआ l बच्चों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक डॉक्टर रण सिंह कैंपस डायरेक्टर डॉक्टर एम एस आशाबत वह स्कूल प्रिंसिपल डॉक्टर अंकिता शर्मा ने बच्चों को अभिभावकों को बधाई दी है l