ज्वालामुखी, 24 अक्तूबर - विकास एवं चेतना मंच ज्वालामुखी द्वारा 26 अक्तूबर रविवार को प्रातः दस बजे छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। विधायक संजय रत्न इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे।
प्रेस को जारी बयान में मंच के अध्यक्ष ओ०पी० वशिष्ठ ने बताया कि इस समारोह में हि० प्र० स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा मार्च 2025 में आयोजित दसवीं और जमा दो परीक्षाओं में पहले दस स्थानों पर रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। सरदार पटेल और हि० प्र० विश्वविद्यालयों के ज्वालामुखी विधान सभा क्षेत्र से सम्बन्धित पहले दस स्थानों में जगह बनाने वाले विद्यार्थी भी सम्मानित किए जाएंगे।
इस समारोह के सभापति सी०एस० के० कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के पूर्व वाइस चांसलर डॉ० एस० के० शर्मा और गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ० अरून चन्दन रीजनल डायरेक्टर आयुष मंत्रालय जोगिन्द्र नगर होंगे। इस समारोह में बोर्ड कलासिज के स्कूल टॉपरज़ भी ईनाम पाएंगे। सम्मानित होने वाले मेधावी अपने माता या पिता के साथ आएं। उन्होंने कहा इस प्रतिभा सम्मान समारोह का मकसद मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान और अन्य छात्र-छात्राओ को प्रेरणा देना है। सभी मंच पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शुभचिंतकों से आग्रह है कि इस समारोह को सफल बनाने में सहयोग दें। यह समारोह ज्वालामुखी महाविद्यालय के समीप हि० प्र० स्कूल शिक्षा बोर्ड के बुक-डीपू के प्रांगण में होगा।